घरेलू नुस्खेbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंहेल्थ
Trending

Eyesight करनी हो तेज तो तुरंत खाने में शामिल करें यह चीजें

आँखों की रोशनी तेज करने आँखों की देखभाल(Eye Health) कैसे करें इसके बारे में जानकारी देंगे l   

Foods-To-Improve-Eyesight Ankho-Ki-Roshni Tej-Karne-Ke-Liye-Kya-Khaye

नयी दिल्ली (समयधारा) : आज हम आपको आँखों की रोशनी तेज करने, आँखों की देखभाल (Eye Health) कैसे करें इसके बारे में जानकारी देंगे l   

उम्र बढ़ने के कारण, खानपान में पर्याप्त पोषक तत्वों की कमी, बहुत ज्यादा देर मोबाइल या कंप्यूटर की स्क्रीन के सामने बैठना या देर तक पढ़ते रहने के कारण भी आंखों पर असर पड़ता हैl

इससे आंखें कमजोर (Weak Eyesight) होने लगती हैं और आंखों की रोशनी पर भी असर पड़ता हैl

ऐसे में अगर आप भी देखने में दिक्कत महसूस करने लगे हैं तो हो सकता है बेहतर डाइट आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक साबित हो सकती हैl

यहां ऐसे ही कुछ बीज (Seeds) दिए जा रहे हैं जिन्हें डाइट में शामिल करने पर आंखों की रोशनी बेहतर होने में असर दिखता है और आंखों की सेहत भी अच्छी रहती हैl

इन बीजों में विटामिन ए, विटामिन सी, जिंक, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, लुटेन और बीटा कैरोटीन भी होते हैं जो आंखों के लिए बेहद फायदेमंद हैंl

आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले बीज (Seeds That Increase Eyesight)

अलसी के बीज 

ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर अलसी के बीजों (Flaxseeds) का सेवन शरीर को कई फायदे देता है जिनमें आंखों की देखने की शक्ति बढ़ाना भी शामिल हैl अलसी के बीजों को खाना आंखों के लिए अच्छा साबित होता हैl इन बीजों को भूनकर खाया जा सकता है या फिर सलाद, सैंडविच और स्मूदी वगैरह में डाल सकते हैंl

सौंफ के दाने 

आंखों के लिए सौंफ (Fennel Seeds) का सेवन भी फायदेमंद साबित हो सकता हैl रोजाना एक चम्मच भी सौंफ खाई जाए तो आंखों को विटामिन ए मिलता है जोकि आंखों के लिए फायदेमंद होता हैl सौंफ के सेवन से पाचन भी दुरुस्त रहता हैl

सूरजमुखी के बीज 

खानपान में सूरजमुखी के बीज शामिल करने पर सेहत को एक नहीं बल्कि अनेक फायदे मिलते हैंl सूरजमुखी के फूलों में विटामिन ई की अत्यधिक मात्रा होती है और आंखों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होती हैl इन बीजों के अलावा, अंडे, बादाम और टमाटर का रस भी विटामिन ई से भरपूर होता हैl

ये फूड्स भी हैं फायदेमंद 

बीजों के अलावा खानपान की और भी कई चीजे हैं जो आंखों के लिए फायदेमंद होती हैंl इन चीजों में ब्रोकोली भी शामिल हैl ब्रोकोली खाने पर आंखों को फायदा पंहुचाने वाले विटामिन सी, बीटा कैरोटीन और लुटेन शरीर को मिलते हैंl अखरोट का सेवन भी आंखों के लिए अच्छा हैl भिंडी भी आंखों के लिए फायदेमंद होती हैl

नोट्स : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती हैl अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करेंl 

 


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button