क्रिकेटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंखेल
Trending

Asia Cup हुआ रद्द, BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने किया ऐलान

bcci-president souravganguly confirmed asiacup-cancelled

नई दिल्ली (समयधारा) : कोरोना ने विश्व भर में आतंक मचा रखा है l इससे अछूता कोई नहीं रहा l खेल जगत के कई बड़े टूर्नामेंट रद्द हो गए l 

बात करें क्रिकेट की तो पहले आईपीएल और अब एशिया कप के भी रद्द होने की खबर आ रही है l  

इस साल सितंबर में होने वाले एशिया कप को रद्द कर दिया गया है l 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली(souravganguly)ने बुधवार को इसकी पुष्टि की है l 

सौरव गांगुली ने बुधवार को घोषणा की है कि एशिया कप 2020 रद्द हो गया है l 

गौरतलब है की कल यानी गुरवार को  एशियन क्रिकेट काउंसिल की बैठक होने वाली है l और यह ऐलान उसके एक दिन पहले कर दिया गया l 

बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा कि यह कहना मुश्किल है कि क्या यह भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज होगी या नहींl 

हम अपनी तैयारी कर चुके हैं लेकिन सरकार के नियमों के बारे में कुछ नहीं कर सकते l  हम किसी जल्दबाजी में नहीं हैं l 

bcci-president souravganguly confirmed asiacup-cancelled

खिलाड़ियों की सेहत हमारी पहली प्राथमिकता है. हम हालात पर हर महीने नजर रखे हुए हैं l 

इस बार मेजबानी की बारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की थी, लेकिन भारत ने जाने से इंकार कर दिया था l 

bcci-president-souravganguly-confirmed-asiacup-cancelled

जिसके बाद यूनाइटेड अरब अमीरात में टूर्नामेंट का आयोजन कराने का फैसला लिया गया था l 


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button