बिजनेसbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेस न्यूजमार्केट

शेयर जिसने एक साल में दिया 33 गुना Return, निवेशक मालामाल-#Sebi का डंडा-हुआ बुरा हाल

कहते है जो जितना तेजी से ऊपर जाता है वो तेजी से नीचे भी गिरता है. ऐसा ही हाल एक ऐसे शेयर का हुआ जिसने 11 महीने में 50 के 1700 रुपयें बना दिए.

Share which gave 33 times return in one year Sebi imposed #BAN on Bharat-Global-Developers

मुंबई/नईं दिल्ली (समयधारा) : कहते है जो जितना तेजी से ऊपर जाता है वो तेजी से नीचे भी गिरता है. ऐसा ही हाल एक ऐसे शेयर का हुआ जिसने 11 महीने में 50 के 1700 रुपयें बना दिए.

हम बात कर रहे है – भारत ग्लोबल डेवलपर्स (Bharat Global Developers)  की l

इस शेयर की Trading Suspended कर दी है, यानी भारत ग्लोबल डेवलपर्स के शेयरों की ट्रेडिंग बाजार नियामक सेबी के आदेश पर बंद हो गई है।

सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के आदेश के मुताबिक अगली नोटिस तक इसके शेयरों का लेन-देन नहीं हो सकेगा।

सेबी ने इसके अलावा कंपनी के प्रमोटर्स को अगले आदेश तक कैपिटल मार्केट में आने पर भी रोक लगा दिया है।

एक कारोबारी दिन पहले यानी 20 दिसंबर को यह 5 फीसदी टूटकर 1236.45 रुपये को लोअर सर्किट पर बंद हुआ था। 

सेबी के मुताबिक सोशल मीडिया पोस्ट्स और 16 दिसंबर 2024 की तारीख में मिली शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई है।

इन शिकायतों में कंपनी के फाइनेंशियल और डिस्क्लोजर को लेकर संदेह जताया गया था। सेबी के मुताबिक वित्त वर्ष 2023 तक भारत ग्लोबल का रेवेन्यू, खर्च, फिक्स्ड एसेट् और कैश फ्लो बहुत कम था

लेकिन मार्च 2024 में समाप्त तिमाही के वित्तीय नतीजों में रेवेन्यू और खर्चों में तेज उछाल दिखी। दिसंबर 2023 में मैनेजमेंट में बदलाव के बाद कंपनी ने तेजी से अपना कारोबार बढ़ाया,

बड़े पैमाने पर प्रिफरेंशियल अलॉटमेंट किए और हाई वैल्यू डील्स की। इसके बाद कंपनी ने अक्टूबर 2024 में प्रिफरेंशियल शेयरों का लॉक-इन पीरियड खत्म होने के एक दिन पहले छह नई इकाईयां सेटअप की।

सेबी का कहना है कि कंपनी ने झूठे खुलासों, नकली और जाली ऑर्डर्स और कॉन्ट्रैक्ट्स के जरिए निवेशकों को शेयरों को खरीदने के लिए गुमराह किया।

इसके चलते शेयरों के भाव तेजी से चढ़े जिसका फायदा उन्हें मिला जिन्हें प्रिफरेंशियल शेयर मिले थे। ऐसे में सेबी ने कड़ा कदम उठाया है और शेयरों का लेन-देन अगले आदेश तक रोक दिया गया।

साथ ही प्रमोटर्स समेत कुछ को शेयर मार्केट में एंट्री से ही रोक दिया है। जिन्हें नोटिस भेजा गया है, उनके खाते जिस बैंक में हैं,

उन्हें यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि कोई भी डेबिट लेन-देन न किया जाए। साथ ही इन्हें 15 दिनों के भीतर अपनी पूरी संपत्ति की जानकारी देने को कहा गया है।

इसमें से कुछ के तो गलत तरीके से कमाए गए मुनाफे को जब्त किया जा चुका है।

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, लेकिन क्या यह तेजी रहेगी बरकरार..? जाने

भारत ग्लोबल डेवलपर्स के शेयरों ने निवेशकों की शानदार कमाई कराई है और 11 महीने में उनकी पूंजी 33 फीसदी से अधिक बढ़ा है।

पिछले साल 22 दिसंबर 2023 को यह 50.43 रुपये पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का निचला स्तर है।

इस निचले स्तर से 11 महीने में यह करीब 3277 फीसदी उछलकर पिछले महीने 28 नवंबर 2024 को 1702.95 रुपये के भाव पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है।

हालांकि शेयरों की तेजी यहीं थम गई और फिलहाल इस हाई से यह 27 फीसदी से अधिक डाउनसाइड है।

Bollywood Alert-अनुपमा ने बेटी को दिखाया शो से बाहर का रास्ता..! Shocked राही- माँ ये तूने क्या किया..!!


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button