मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

StockMarket Live : बाजार में हाहाकार, भारी गिरावट से निवेशकों के 19 लाख करोड़ डूबें, Black Monday

19,00,00,00,00,00,000 (19 लाख करोड़ रुपये स्वाहा) टैरिफ वॉर से बाजार धडाम, कत्लेआम

Black-Monday Stock-Market-Live Share-Bazar-Me-Bhari-Giravat

मुंबई (समयधारा) : देश के शेयर बाजारों में आज भारी गिरावट का रुख है, (ब्लैक मंडे #Blackmonday) 

19,00,00,00,00,00,000 (19 लाख करोड़ रुपये स्वाहा) टैरिफ वॉर से बाजार धडाम, कत्लेआम l 

Stock Market Live Updates: टैरिफ वॉर गहराने से बाजार में बिकवाली का भूचाल आया।

निफ्टी में 900 तो सेंसेक्स में 2250 अंकों की गिरावट दिखा रहा है। निफ्टी में 10 महीने में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज किया। 

मिडकैप और स्मॉलकैप  इंडेक्स 3 से 4 परसेंट नीचे फिसला है।  डर का इंडेक्स INDIA VIX 55 परसेंट उछला है।

शेयर बाजार में तूफानी गिरावट, निवेशकों के अरबों रुपए बस चंद मिनटों में स्वाहा

निफ्टी में 3% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है जबकि सेंसेक्स में करीब 2,300 प्वाइंट की गिरावट दिखा रहा है।

निफ्टी बैंक 1,350 प्वाइंट से ज्यादा नीचे फिसला है। मिडकैप में करीब 1,800 प्वाइंट की गिरावट रही।

Black-Monday Stock-Market-Live Share-Bazar-Me-Bhari-Giravat

निफ्टी में 4 जून 2024 के बाद सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।

ट्रंप के टैरिफ वार का असर भारतीय बाजारों पर भी साफ दिख रहा है। सेंसेक्स-निफ्टी 5% से ज्यादा गिरावट के साथ खुले है।

सेंसेक्स 2572.29 अंक यानी 3.41 फीसदी की गिरावट के साथ 72,792.40 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

वहीं निफ्टी 1,010.95 अंक यानी4.41 फीसदी की गिरावट के साथ 21,893.50 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

डॉलर के मुकाबले रुपया आज 50 पैसे कमजोर होकर खुला। रुपया 85.24/$ के मुकाबले 85.74/$ पर खुला है।

प्री-ओपनिंग में बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।

सेंसेक्स 3540.56 अंक यानी 4.70 फीसदी की गिरावट के साथ 71,829.24 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

वहीं निफ्टी 1,367.20 अंक यानी 5.97 फीसदी की गिरावट के साथ 21,537.25 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

इस बीच आज एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 903.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है।

वहीं, निक्केई करीब 6.93 फीसदी की गिरावट के साथ 31,591.84 के आसपास दिख रहा है।

वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 6.79 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 9.68 फीसदी गिरकर 19,236.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Stock Market Today : शेयर बाजार जोरदार उतार-चढ़ाव के बीच नीचे गिरकर हुआ बंद

जबकि हैंगसेंग 9.42 फीसदी की गिरावट के साथ 20,696.84 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 4.55 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।

वहीं शंघाई कम्पोजिट 5.83 फीसदी की गिरावट के साथ 3,147.31 के स्तर पर दिख रहा है।

Black-Monday Stock-Market-Live Share-Bazar-Me-Bhari-Giravat

सोना-चांदी भी एक महीने के निचले स्तरों पर फिसल गया है। COMEX पर सोना 3,000 डॉलर प्रति औंस के नीचे फिसल चुका है।

चांदी भी 4 महीने के निचले स्तरों पर फिसल चुकी है। COMEX पर चांदी 30 डॉलर के नीचे फिसल चुकी है।

मंदी और डिमांड घटने की आशंका से क्रूड में भी यह भारी गिरावट दिख रही है।

 


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button