मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

StockMarket नीचे, बढ़ेंगे चीनी के दाम, #adani के शेयरों में

सेंसेक्स 88 अंक निफ्टी 32 अंक बैंकनिफ्टी 53 अंक नीचे गिरकर कर रहा है कारोबार l 

india-stockmarket-trading-down sugar-prices-may-rise adani-shares-continue-to-fall

मुंबई (समयधारा):  देश के शेयर बाजार में आज बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है l

सेंसेक्स 88 अंक निफ्टी 32 अंक बैंकनिफ्टी 53 अंक नीचे गिरकर कर रहा है कारोबार l 

इंटरनेशनल मार्केट में शुगर यानी चीनी की कीमतें बढ़कर $22/Lbs पर पहुंच गई है।

कीमतें 7 साल की ऊंचाई पर है । एक्सपर्ट्स का कहना है कि घरेलू स्तर पर भी प्रोडक्शन में गिरावट की आशंका है।

वहीं, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दाम बढ़ने की खबरों के चलते मंगलवार को चीनी कारोबार से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी की उम्मीद है।

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

28 फरवरी को बाजार की शुरुआत आज सपाट हुई है।

सेंसेक्स 103.68 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 59,392.03 के स्तर पर नजर आ रहा था।

वहीं निफ्टी 31.80 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 17,425.30 के स्तर पर नजर आ रहा था।

Q3 में GDP ग्रोथ की रफ्तार में थोड़ी सुस्ती संभव है। पिछले साल के 5.4% के मुकाबले 4.7% पर ग्रोथ रह सकती है। आज शाम साढ़े 5 बजे आंकड़े आएंगे ।

वहीं स्टेट बैंक के अर्थशास्त्रियों की रिपोर्ट में अनुमान दिया गया है कि दिसंबर तिमाही में घरेलू अर्थव्यवस्था 4.6 फीसदी की रफ्तार से बढ़ सकती है।

हालांकि रिजर्व बैंक का अनुमान इससे भी कम 4.4 फीसदी का है।

एसबीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि कच्चे माल की ऊंची लागत की वजह से कंपनियों के मार्जिन पर दबाव देखने को मिला है।

हालांकि रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि पूरे वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था की ग्रोथ 6.8 फीसदी के पिछले अनुमान से बेहतर होकर 7 फीसदी रह सकती है।

इससे पहले सितंबर तिमाही में जीडीपी 6.3 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी थी।

प्री-ओपनिंग में शेयर मार्केट (9.01am)

प्री-ओपनिंग में बाजार की मिली-जुली शुरुआत देखने को मिल रही है। 

सेंसेक्स 187.46 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ59,475.81 के स्तर पर नजर आ रहा था।

वहीं निफ्टी 72.40 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 17,320.30 के स्तर पर नजर आ रहा था।

वैश्विक बाजारों का हाल-चाल (10 नवंबर 2022)

बाजारों के लिए ग्लोबल संकेत पॉजिटिव नजर आ रहे है। एशिया में मजबूती देखने को मिल रही है।

SGX NIFTY में फ्लैट कामकाज हो रहा है। US FUTURES भी करीब चौथाई परसेंट ऊपर नजर आ रहा है। अमेरिकी मार्केट कल चढ़कर बंद हुए थे।

कल कैसे रही थी बाजार की चाल 

सोमवार को शेयर बाजार एक बार फिर गिरावट के साथ बंद हुआ था। ये गिरावट का 7वां सत्र रहा।

एफआईआई ने 2022 करोड़ रुपये के बराबर शेयरों की बिक्री की जबकि डीआईआई ने शेयर बाजार से 2231 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की है।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 175.58 अंक यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 59,288.35 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं निफ्टी 73.10 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 17,392.70 के स्तर पर बंद हुआ।

(इनपुट एजेंसी से भी)


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button