मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेस

Live Stock Market-बाजार में जोरदार बढ़त

सेंसेक्स 259 अंक निफ्टी 77 अंक बैंक निफ्टी 205 अंक ऊपर चढ़कर कर रहा है कारोबार (12.15am)

Live Stock Market updates In Hindi Bazar Uper  

मुंबई (समयधारा):  देश के शेयर बाजार में आज बढ़त के साथ कारोबार हो रहा हैl

सेंसेक्स 259 अंक निफ्टी 77 अंक बैंक निफ्टी 205 अंक ऊपर चढ़कर कर रहा है कारोबार l 

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

सेंसेक्स, निफ्टी, बैंक निफ्टी रिकॉर्ड स्तर पर खुला है। सेंसेक्स 230.01 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 72,264.16 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

वहीं निफ्टी 70.75 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 21725.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें

कच्चे तेल के दाम में दबाव देखने को मिला। क्रूड ऑयल के दाम में एक दिन में 2% से ज्यादा गिरावट देखने को मिली है।

इसके साथ ही ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल चुका है। WTI क्रूड का भाव भी 75 डॉलर प्रति बैरल के नीचे है।

अमेरिका की ओर सुरक्षा का भरोसा मिलने के बाद लाल सागर में अब शिपिंग कंपनियां लौट रही हैं।

प्री-ओपनिंग में शेयर मार्केट (9.01am)

प्री-ओपनिंग सेंशन के दौरान बाजार में बढ़त देखने को मिली। Live Stock Market updates In Hindi Bazar Uper  

सेंसेक्स 127.15 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 72,167.98 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

वहीं निफ्टी 42.25 अंक यानी 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 21724 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक बाजारों का हाल-चाल

ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे है। ज्यादातर एशियाई बाजार मजबूत नजर आ रहा है।

गिफ्ट निफ्टी में 50 प्वाइंट से ज्यादा की बढ़त देखने को मिल रही है। हालांकि डाओ फ्यूचर्स फ्लैट नजर आ रहा हैं।

कल अमेरिकी INDICES में हल्की तेजी रही । S&P 500 इंडेक्स नए शिखर के करीब बंद हुआ।

कल कैसे रही थी बाजार की चाल 

27 दिसंबर को बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिली। निफ्टी आज 21,600 के ऊपर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 701.63 अंक या 0.98 फीसदी बढ़कर 72,038.43 पर और निफ्टी 213.50 अंक या 1.00 फीसदी की तेजी लेकर 21,654.80 पर बंद हुआ। लगभग 1801 शेयर बढ़े ।

वहीं, 1848 शेयर गिरे है। जबकि, आज 124 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ ।

Live Stock Market updates In Hindi Bazar Uper  


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button