मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

Share Market में निराशा,सेंसेक्स 336,निफ्टी 88 अंक टूटकर बड़ी गिरावट के साथ बंद

मार्केट में पूरा दिन बिकवाली हावी रहा।हालांकि गुरुवार के दिन सबसे ज्यादा तेजी बैकिंग शेयरों में देखने को मिली। लेकिन दूसरी ओर मेटल,रियल्टी शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

share-market-down-senex-336point-nifty-88point-pe-stock-market-close

नई दिल्ली:आज शेयर बाजार में दिनभर निराशाजनक कारोबार रहा। वीकली एक्सपायरी के दिन स्टॉक मार्केट(Share market down)में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

दिन के आखिर में बीएसई सेंसेक्स(BSE Sensex)जहां 336.46 अंक टूटकर यानी 0.55 फीसदी गिरावट के साथ 60,923.50 पर बंद हुआ।

तो वहीं,एनएसई निफ्टी (NSE Nifty)88.50 अंक यानी की 0.48 फीसदी टूटकर 18,178.10 पर बंद हुआ।

share-market-down-senex-336point-nifty-88point-pe-stock-market-close

मार्केट में पूरा दिन बिकवाली हावी रहा।हालांकि गुरुवार के दिन सबसे ज्यादा तेजी बैकिंग शेयरों में देखने को मिली। लेकिन दूसरी ओर मेटल,रियल्टी शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

 share-market-down-senex-336point-nifty-88point-pe-stock-market-close

उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में मिलाजुला रुख

 

स्टॉक मार्केट में आज इन शेयरों में रही बढ़त

आज BSE पर Kotak mahindra का शेयर सबसे ज्यादा 6.51% उछला। फिर इसके बाद HDFC और ICICI Bank का शेयरों में 1 फीसदी से अधिक की तेजी नजर आई।

इसके अतिरिक्त NTPC, SBI, Axis Bank, Hdfc bank और सनफार्मा व बजाज फिनसर्व के शेयरों में तेजी नजर आई।

Share Market Live : बाजार में गिरावट का रुख, सेंसेक्स 175 निफ्टी 55 अंक नीचे

बाजार में इन शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई

share-market-down-senex-336point-nifty-88point-pe-stock-market-close

एशियन पेंट का शेयर सबसे अधिक 5.21% गिरा है। रिलायंस, रिलायंस, इंफोसिस, डाॅ. रेड्डी, टाटा स्टील, TCS के शेयरों में 2% से ज्यादा की गिरावट है।

वहीं, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक, हिन्दुस्तान युनिलीवर, बजाज Auto, टेक महिन्द्रा, आईटीसी, टाइटन, बजाज फाइनेंस, M&M, मारुति समेत कई शेयरों में गिरावट है।

Stock Market में गिरावट का रुख, सेंसेक्स निफ्टी नीचे

आज के दिन टॉप-5 लूजर्स और गेनर्स

NSE पर आज कोटक बैंक, टाटा मोटर्स, ग्रासिम, एचडीएफसी और बीपीसीएल के शेयर्स टाॅप गेनर्स में रहे।

वहीं, एशियन पेंट, हिंडाल्को, इंफोसिस, रिलायंस और TCS के शेयर लूजर्स में शामिल रहे।

share-market-down-senex-336point-nifty-88point-pe-stock-market-close

(इनपुट एजेंसी से भी)


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button