मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

भारतीय बाजार-सोने-चांदी में तेजी जारी सोना 78 हजार वही चांदी 98,000 के पार, शेयर बाजार में भी तेजी का रुख

सेंसेक्स 500 अंक निफ्टी 120 अंक बैंकनिफ्टी 373 अंक ऊपर चढ़कर कर रहे है कारोबार

Share Market Trading Up Gold Silver Price At All Time High 

मुंबई/नयी दिल्ली (समयधारा) : देश के शेयर बाजार हो या फिर सोने-चांदी के दाम सभी और तेजी का रुख जारी है l 

जहाँ सोने-चांदी में तेजी जारी है l वही शेयर बाजार में भी आज तेजी का रुख है l 

सेंसेक्स 500 अंक निफ्टी 120 अंक बैंकनिफ्टी 373 अंक ऊपर चढ़कर कर रहे है कारोबार

सोना 78 हजार वही चांदी 98,000 के पार, शेयर बाजार में भी तेजी का रुख l 

हाय रे ये महंगाई..! सोने के दाम 80000 छूने को तैयार..!! चांदी भी होगी लाख के पार..!!!

हाय रे ये महंगाई..! सोने के दाम 80000 छूने को तैयार..!! चांदी भी होगी लाख के पार..!!!

आज सुबह शेयर बाजार : 

शेयर बाजार ने आज जोरदार व मजबूत शुरुआत की है, सेंसेक्स 470.43 अंक यानी 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ 81,695.18 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

वहीं निफ्टी 101.85 अंक यानी 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 24,955.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

सोमवार को सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सुरक्षित निवेश की मांग ने सोने की कीमतों को सपोर्ट देना जारी रखा।

ट्रेडरों की नजर मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और अमेरिकी चुनावों पर लगी हुई है।

जानें इस दीवाली शेयर बाजार कहाँ करेगा मूव, वही गोल्ड-सिल्वर की कीमतें

सोना 0.3 फीसदी बढ़कर 2,729.30 डॉलर प्रति औंस के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया है जो पिछले सप्ताह के उच्चतम स्तर से कुछ डॉलर अधिक है।

तेजी की भाव चांदी में भी दिखी है। ये 2012 के बाद से उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रही है।

प्री-ओपनिंग में बाजार : 

प्री-ओपनिंग में बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 673.65 अंक यानी 0.83 फीसदी की बढ़त के साथ 81,898.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

वहीं निफ्टी 192.60 अंक यानी 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ 25,046.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

Share Market Trading Up Gold Silver Price At All Time High 

विदेशी बाजारों के संकेत :

शुक्रवार को डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज और एसएंडपी 500 ने रिकॉर्ड ऊंचाई पर क्लोजिंग की थी। नैस्डैक भी हरे निशान में बंद हुआ था।

नेटफ्लिक्स के शानदार नतीजों ने बाजार में जोश भर दिया थआ।। शुक्रवार को, एसएंडपी 500 इंडेक्स 23.20 अंक या 0.40 फीसदी बढ़कर 5,864.67 अंक पर,

नैस्डैक कंपोजिट 115.94 अंक या 0.63 फीसदी बढ़कर 18,489.55 पर और डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 36.86 अंक या 0.09 फीसदी बढ़कर 43,275.91 पर बंद हुआ था।

आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 53.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है।

वहीं, निक्केई करीब 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 39,105.54 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.10 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है।

ताइवान का बाजार 0.67 फीसदी चढ़कर 23,645.88 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.08 फीसदी की गिरावट के साथ 20,582.48 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वहीं, कोस्पी में 0.73 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 3,247.79 के स्तर पर दिख रहा है।

पिछले कारोबारी दिन बाजार का रुख : (18 अक्टूबर 2024)

भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सों ने 3 दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया और 18 अक्टूबर को निफ्टी 24,850 से ऊपर बंद हुआ।

अंदर की खबर..! यह शेयर कर देगा आपका पैसा दोगुना..चौगुना या कई गुना…! जल्द करें निवेश

कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 218.14 अंक या 0.27 फीसदी बढ़कर 81,224.75 पर और निफ्टी 104.20 अंक या 0.42 फीसदी बढ़कर 24,854 पर बंद हुआ l 

Share Market Trading Up Gold Silver Price At All Time High 


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button