मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेस

Stock Market Live – शेयर बाजार में गिरावट का रुख

सेंसेक्स 88 अंक निफ्टी 22 अंक बैंक निफ्टी 143 अंक नीचे गिरकर कर रहा है कारोबार l 

Stock Market Live Updates

मुंबई (समयधारा):  देश के शेयर बाजार में आज गिरावट के साथ कारोबार हो रहा हैl

सेंसेक्स 88 अंक निफ्टी 22 अंक बैंक निफ्टी 143 अंक नीचे गिरकर कर रहा है कारोबार l 

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

आज के कारोबार में निफ्टी करीब 20 प्वाइंट नीचे कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स करीब 60 अंक गिरकर कारोबार करता दिखाई दिया। वहीं बैंकिंग इंडेक्स भी करीब 68 प्वाइंट नीचे गिरकर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स फिलहाल 35 प्वाइंट गिरकर 69515 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी आज फ्लैट खुला है। इसके साथ ही करीब सारे सेक्टोरल इंडेक्स में फ्लैट नजर आ रहे हैं।

भारतीय रुपये में आज मजबूती देखने को मिल रही है। रुपया 83.39/डॉलर के मुकाबले 83.39/डॉलर पर खुला।

अमेरिका के रिटेल महंगाई आंकड़ों के बाद कच्चे तेल में तेज गिरावट अमेरिका के रिटेल महंगाई आंकड़ों के बाद कच्चे तेल में तेज गिरावट देखने को मिल रही है

कच्चे तेल का भाव करीब 4% गिरकर 73 डॉलर के नीचे आ गया है। आज OMCs, पेंट और एविएशन शेयरों में तेजी का एक्शन दिख सकता है।

एक साथ 2 IPO के खुलने से प्राइमरी मार्केट में बढ़ेगा एक्शन एक साथ 2 IPO के खुलने से प्राइमरी मार्केट में एक्शन बढ़ेगा।

Stock Market Live Updates

स्टेशनरी और आर्ट प्रोडक्ट बनाने वाली DOMS Industries ने 750 से 790 के बीच प्राइस बैंड रखा है।

वही, हाउसिंग फाइनेंस कंपनी India Shelter Finance का प्राइस बैंड 469 से 493 रुपए के बीच है। दोनों कंपनियों का इश्यू साइज 1200 करोड़ रुपए है।

वैश्विक बाजारों का हाल-चाल

फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे हैं।

एशिया में मिला जुला कारोबार देखने को मिला। गिफ्ट निफ्टी करीब 70 प्वाइंट ऊपर दिखाई दिया।

कल अमेरिका में अच्छी तेजी रही थी। डाओ जोंस में करीब पौने दो सौ प्वाइंट का उछाल नजर आया।

कल कैसे रही थी बाजार की चाल 

महंगाई आंकड़े, फेड बैठक से पहले बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली जिसके चलते कारोबार के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए।

कल के कारोबार में मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही जबकि रियल्टी, एनर्जी, इंफ्रा शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

वहीं ऑटो, फार्मा, बैंकिंग शेयरों में दबाव रहा जबकि मेटल शेयरों में खरीदारी रही।

BPCL, Apollo Hospitals, Maruti Suzuki, Sun Pharma और Eicher Motors निफ्टी का टॉप लूजर रहा।

वहीं HDFC Life, UltraTech Cement, Bajaj Auto, SBI Life Insurance और Axis Bank टॉप गेनर रहा।

मेटल को छोड़ आज सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली।

Stock Market Live Updates

कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस, पावर और रियल्टी इंडेक्स 1 फीसदी टूटकर बंद हुआ।


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button