मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबजट 2026बिजनेस

Stock Market Live: बाजार में लौटी रौनक क्या स्थायी होगी..? जानें बाजार का हाल

Union Budget 2025 से पहले बाजार में जोरदार उठापठक नजर आ रही है, एक तरफ बाजार पिछले दिनों काफी नीचे गिर गया है, वही दूसरी और...

Stock-Market Live-Updates In Hindi Pharma-Sector Nifty-Bank

मुंबई/नईं दिल्ली (समयधारा) : देश के शेयर बाजारों में आज तेजी का रुख है l

पर क्या बाजार में लौटी यह रौनक स्थायी होगी..? जानें बाजार पर दिग्गजों का नजरिया l  

बजट (Union Budget 2025) से पहले बाजार में जोरदार उठापठक नजर आ रही है, एक तरफ बाजार पिछले दिनों काफी नीचे गिर गया है,

वही दूसरी और आज बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है l पर क्या बाजार में तेजी का रुख आने वाले दिनों में खासकर बजट2025 से पहले कायम रहेगा l  

लेकिन शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जोरदार गिरावट जारी है।

BUDGET 2025: जानें बजट से जुड़े कई सवालों के जवाब जैसे बजट क्या है..? मोदी सरकार का..?

BUDGET 2025: जानें बजट से जुड़े कई सवालों के जवाब जैसे बजट क्या है..? मोदी सरकार का..?

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 393.12 अंक यानी 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ 75,759.29 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

वहीं निफ्टी 112.15 अंक यानी 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 22,941.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

Stock-Market Live-Updates In Hindi Pharma-Sector Nifty-Bank

6 सेशन में दोनों करीब 10- 10% टूटे है। स्मॉलकैप इंडेक्स ऊंचाई से 20 परसेंट फिसला है। हलांकि आज सेंसेक्स निफ्टी की संभलने की कोशिश कर रहा है।

अगर एक्सपर्ट की माने तो यह रैली आने वाले दिनों में कायम रह सकती है l पहले बात कर लेते है आज के मार्केट के हालचाल  कीl

शेयर बाजार में भारी बिकवाली, बाजार लुढके, निफ्टी 22850 के नीचे, मिडकैप-स्मालकैप में बड़ी गिरावट

प्री-ओपनिंग में शेयर बाजार 

बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 292.23 अंक यानी 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 75,658.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

वहीं निफ्टी 131.30 अंक यानी 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ 22,960.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

आज किसी सेक्टर में जोरदार गिरावट का रुख रहा है तो वह है फार्मा सेक्टर l 

ट्रंप का फैसला (#TrumpImpact)

टैरिफ लगाने के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी से फार्मा शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिला।निफ्टी फार्मा इंडेक्स ढाई परसेंट से ज्यादा फिसला है।

ग्रेन्यूल्स में सबसे ज्यादा 6% की गिरावट आई। साथ ही सनफार्मा, ल्युपिन, जाइडस भी 3 से 4% गिरे है। 

वही दूसरीं तरफ RBI के डेढ़ लाख करोड़ तक की लिक्विडिटी बढाने के एलान से बैंक निफ्टी में जोश में है।

करीब 700 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा है। HDFC बैंक, ICICI बैंक 2-2% तक ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं NBFCs में भी रौनक देखने को मिल रही है। 

Stock-Market Live-Updates In Hindi Pharma-Sector Nifty-Bank

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के जय ठक्कर का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,000, 23,100 पर रेजिस्टेंस और 22,700, 22,500 पर सपोर्ट दिख रहा है।

निफ्टी फ्यूचर्स को 22,800 से 22,700 के बीच खरीदें, 22,500 के स्टॉप-लॉस के साथ (क्लोजिंग बेसिस पर), 23,000 से 23,300 का लक्ष्य रखें।

जय ठक्कर का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 48,500, 49,000 पर रेजिस्टेंस और 48,000, 47,500 पर सपोर्ट दिख रहा है।

बैंक निफ्टी फ्यूचर्स को 47,500 से 48,000 के बीच खरीदें, 47,500 के स्टॉप-लॉस के साथ, 49,000 का लक्ष्य रखें। (source moneycontrol)

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा अपनी टैरिफ योजनाओं के कुछ विवरणों पर चर्चा करने और आने वाले ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेन्ट द्वारा क्रमिक सार्वभौमिक शुल्कों के लिए दबाव डालने के बाद, डॉलर में तेज उछाल आया। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 107.75 के स्तर पर दिख रहा है।

कल कारोबारी में  कैसी रही बाजार की चाल l

भारतीय इक्विटी इंडेक्स 27 जनवरी को कमजोर रुख के साथ बंद हुए और निफ्टी 22,850 से नीचे गिर गया।

कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 824.29 अंक या 1.08 फीसदी की गिरावट के साथ 75,366.17 पर और निफ्टी 263.05 अंक या 1.14 फीसदी की गिरावट के साथ 22,829.15 पर बंद हुआ।

Stock-Market Live-Updates In Hindi Pharma-Sector Nifty-Bank


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button