मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

Stock Market Live-शेयर बाजार नए रिकॉर्ड स्तर पर

सेंसेक्स 138 अंक निफ्टी 34 अंक बैंकनिफ्टी 41 अंक ऊपर चढ़कर कर रहा है कारोबार.

Stock Market Live Updates In Hindi Share Bazar Record High Per 

मुंबई (समयधारा):  देश के शेयर बाजार में आज बढ़त के साथ कारोबार हो रहा हैl

सेंसेक्स 138 अंक निफ्टी 34 अंक बैंकनिफ्टी 41 अंक ऊपर चढ़कर कर रहा है कारोबार l 

5 पैसे कमजोर होकर रुपया खुला। रुपया 83.59  के मुकाबले 83.64  पर खुला है।

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

बाजार की शुरुआत फ्लैट हुई है। सेंसेक्स 60.16 अंक यानी 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 85,238.27 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं निफ्टी 8.25 अंक यानी 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 26,017.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें

लीबिया में तनाव कम होने से कच्चे तेल में तेज गिरावट रही। ब्रेंट 3% फिसलकर 73 डॉलर के करीब आया है। OMCs, पेंट और एविएशन शेयरों में आज एक्शन दिख सकता है

प्री-ओपनिंग में शेयर मार्केट (9.01am)

प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 136.73 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 85,329.84 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं निफ्टी 2.90 अंक यानी 0.01 फीसदी की बढ़त के साथ 26,007.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

वैश्विक बाजारों का हाल-चाल

आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 74.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 2.49 फीसदी की बढ़त के साथ 38,812.94 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.56 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.74 फीसदी चढ़कर 22,883.98 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.59 फीसदी की बढ़त के साथ 19,432.52 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 2.07 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जबकि शंघाई कम्पोजिट 0.78 फीसदी की बढ़त के साथ 2,919.01 के स्तर पर दिख रहा है।

कल कैसे रही थी बाजार की चाल ( 25 सितंबर 2024)

उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में भारतीय इक्विटी इंडेक्स 25 सितंबर को मजबूती के साथ बंद हुए और निफ्टी पहली बार 26,000 से ऊपर बंद हुआ है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 255.83 अंक या 0.30 फीसदी बढ़कर 85,169.87 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 63.80 अंक या 0.25 फीसदी बढ़कर 26,004.20 पर बंद हुआ। आज लगभग 1637 शेयरों में तेजी आई, 2148 शेयरों में गिरावट आई और 104 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Stock Market Live Updates In Hindi Share Bazar Record High Per 


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button