मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस

शेयर बाजार नीचे गिरकर बंद हुआ, FMCG शेयरों में लगातार तीसरे दिन तेजी

सेंसेक्स 263 अंक निफ्टी 98 अंक बैंक निफ्टी 265 अंक नीचे गिरकर बंद हुआ.

stock market news updates in hindi sensex nifty banknifty close down

मुंबई (समयधारा) : शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद हुआ l  FED के फैसले से पहले बाजार सतर्क मूड में नजर आया ।

आज के कारोबार में मेटल, इंफ्रा, एनर्जी, फार्मा शेयरों में गिरावट देखने को मिली। जबकि रियल्टी, IT, बैंकिंग, ऑटो शेयरों पर दबाव रहा।

वहीं FMCG शेयरों में लगातार तीसरे दिन बढ़त जारी। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 263 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 59,456.78 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं निफ्टी 97.90 अंक यानी 0.55 फीसदी टूटकर 17718.35 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबारी सत्र के दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और अंत में सेसेंक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुए।

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है।

सेंसेक्स 46.80 अंक यानी 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 59766.54 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

वहीं निफ्टी 16.20 अंक यानी 0.09 फीसदी टूटकर 17832.50 के स्तर पर नजर आ रहा है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें (6 सितंबर 2022)

आज दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 96.72 रुपये और 89.62 रुपये प्रति लीटर है।

फ्यूल रिटेलर्स की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

हालांकि, यूपी  के नोएडा में पेट्रोल और डीजल महंगा हुआ है। वहीं, बिहार के कुछ शहरों में पेट्रोल डीजल के रेट में गिरावट आई है।

प्री-ओपनिंग में शेयर मार्केट (9.01am) stock market news updates in hindi sensex nifty banknifty close down

प्री-ओपनिंग में बाजार की शुरुआत कमजोरी हुई है।

सेंसेक्स 165.78 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 59,553.96 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

वहीं निफ्टी 59.80 अंक यानी 0.34 फीसदी टूटकर 17546.56 के स्तर पर नजर आ रहा है।

मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

पेट्रोल और डीजल की कीमत चेन्नई में 102.63 रुपये और 94.24 रुपये और कोलकाता में 106.03 रुपये और 92.76 रुपये है।

वैश्विक बाजारों का हाल-चाल (6 सितंबर 2022)

ब्याज दरों पर अमेरिकी फेड के फैसले से पहले ग्लोबल बाजार नर्वस है। एशिया में नरमी आई है।

SGX निफ्टी में हल्की कमजोरी देखने को मिल रही है। डाओ फ्यूचर्स फ्लैट कारोबार कर रहा है।

कल अमेरिकी बाजारों में 1% की गिरावट रही ।”

कल कैसे रही थी बाजार की चाल (5 सितंबर 2022) stock market news updates in hindi sensex nifty banknifty close down

कारोबारी हफ्ते का मंगलवार बाजार के लिए मंगलमय रहा। FED बैठक से पहले बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी गई।

सेंसेक्स 579 प्वाइंट चढ़कर 59,720 पर बंद और निफ्टी 194 प्वाइंट चढ़कर 17,816 पर बंदहुआ ।

वहीं निफ्टी बैंक की बात करें तो कल निफ्टी बैंक 564 प्वाइंट चढ़कर 41,468 पर बंद हुआ।

आज सबसे ज्यादा खरीदारी फार्मा, बैंकिंग, ऑटो शेयरों में देखी गई। तो वहीं रियल्टी, मेटल, FMCG शेयरों में तेजी का करोबार रहा।

 


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button