मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेस

शुरूआती गिरावट के बाद बाजार में शानदार रिकवरी

सेंसेक्स 159 अंक निफ्टी 61 अंक बैंकनिफ्टी 133 अंक ऊपर चढ़कर बंद हुआ l

Stock-Market-news-updates-in-hindi Share-market-close-down

मुंबई (समयधारा): शुरूआती गिरावट के बाद बाजार में शानदार रिकवरी l

सेंसेक्स 159 अंक निफ्टी 61 अंक बैंकनिफ्टी 133 अंक ऊपर चढ़कर बंद हुआ l 

फिन निफ्टी एक्सपायरी के दिन बाजार में रिकवरी देखने को मिली। शुरुआती गिरावट के बाद बाजार सुधरकर बंद हुआ।

आज मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। वहीं PSE, एनर्जी, इंफ्रा इंडेक्स में हल्की तेजी देखने को मिली। जबकि फार्मा शेयरों में बिकवाली रही।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 159.40 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 63,327.70 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं निफ्टी 61.25 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 18816.70 के स्तर पर बंद हुआ।

Adani Enterprises, Kotak Mahindra Bank, Hero MotoCorp, Axis Bank और Adani Ports निफ्टी के टॉप लूजर रहे।

वहीं HDFC Life, Bajaj Finance, Bajaj Finserv, Tech Mahindra और TCS निफ्टी का टॉप गेनर रहा।

आज के कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। पावर और ऑटो इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।

वहीं मेटल और आईटी 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।

 

Stock-Market Live शेयर बाजार में दबाव, मार्केट नीचे

देश के शेयर बाजार में आज बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है l

सेंसेक्स 275 अंक निफ्टी 66 अंक बैंक निफ्टी 201 अंक नीचे गिरकर कर रहा है कारोबार 

इंडिगो ने एयरबस को 500 एयरक्राफ्ट सप्लाई करने का मेगा ऑर्डर दिया ।

2030 से 2035 के बीच डिलिवरी होगी । एयरबस को अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर मिला है।

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

बाजार की शुरुआत आज सपाट हुई है। सेंसेक्स 156.79 अंक यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 63,011.51 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Gupt Navratri 2023: शुरू हो गई है गुप्त नवरात्रि, जानें पूजा विधि और उपाय 

वहीं निफ्टी 3.10 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 18,752.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें

Petrol Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज हल्के उतार-चढ़ाव के बीच भारत में पिछले एक साल से कीमतें काफी हद तक स्थिर हैं।

WTI क्रूड 0.49 डॉलर गिरकर 71.29 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है।

वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.04 डॉलर बढ़कर 76.13 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।

देशभर में फिर एक बार कुछ ही जगहों पर तेल के दामों में हल्का हेर-फेर देखने को मिला है।

महाराष्ट्र जहां तेल की कीमतें बढ़ी वहीं यूपी में कीमतों में हल्का इजाफा देखने को मिला है।

महाराष्ट्र में आज पेट्रोल की कीमत 1.21 रुपये बढ़कर 107.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 1.17 रुपये बढ़कर होकर 93.66 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 32 पैसे और डीजल 28 पैसे महंगा हुआ है।

वहीं, राजस्थान में पेट्रोल 81 पैसे सस्ता होकर 108.07 रुपये और डीजल 73 पैसे सस्ता होकर 93.35 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

पंजाब में भी पेट्रोल 27 और डीजल 25 पैसे सस्ता हुआ है। देश के चार महानगरों में से सिर्फ चेन्नई में ही तेल की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है।

प्री-ओपनिंग में शेयर मार्केट (9.01am)

प्री-ओपनिंग में बाजार में हल्की गिरावट दिखी।

सेंसेक्स 73.24 अंक यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 63,095.06 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

वहीं निफ्टी 24.00 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 18,731.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Stock-Market-news-updates-in-hindi Share-market-trading-down

वैश्विक बाजारों का हाल-चाल

आज ग्लोबल संकेत साथ नहीं दे रहे हैं। एशिया पर हल्का दबाव देखने को मिल रहा है।

वहीं SGX NIFTY चौथाई परसेंट नीचे नजर आ रहा है। US FUTURES में भी गिरावट के साथ कामकाज हो रहा है।

JUNETEENTH के चलते कल अमेरिकी बाजार बंद थे। कल ग्लोबल बाजारों में उतार-चढ़ाव दिखा।

ज्यादातर बाजार कल लाल निशान में बंद हुए। बाजार को चीन के राहत पैकज का इंतजार है।

सोमवार कैश मार्केट में विदेशी संस्थागत निवेशकों और घरेलू संस्थागत निवेशकों की ओर से बिकवाली देखने को मिली।

कल विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कैश मार्केट में 1030.90 करोड़ रुपए के शेयर बेचे है।

जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 365.20 करोड़ रुपए की बिकवाली की है।

Stock-Market-news-updates-in-hindi Share-market-trading-down

कल कैसे रही थी बाजार की चाल 

19 जून को एनर्जी, रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली रही। जबकि ऑटो, FMCG और मेटल शेयरों पर दबाव देखने को मिला।

मिडकैप इंडेक्स की फ्लैट क्लोजिंग हुई जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स हल्की बढ़त पर बंद हुए।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 216.28 अंक या 0.34 फीसदी गिरकर 63168.30 पर और निफ्टी 70.50 अंक या 0.37 फीसदी टूटकर 18755.50 पर बंद हुआ।

कल के कारोबारी सत्र में लगभग 1623 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए ।

वहीं, 1937 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। जबकि 63 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ ।

(इनपुट मनीकण्ट्रोल से भी)


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button