मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, रिलायंस SBI आदि शेयरों में बढ़त

Stock Market : सेंसेक्स 1005 अंक निफ्टी 290 अंक बैंकनिफ्टी 369 अंक ऊपर चढ़कर कर रहा है कारोबार

stock-market-up before-economic-survey budget-2022

मुंबई (समयधारा) : देश के शेयर बाजारों में आज जोरदार तेजी का रुख है l

संसद में बजट सत्र से पहले राष्ट्रपति का संबोधन शुरू है l

वही दूसरी तरफ शेयर बाजार (Stock Market) मेंStock Market : सेंसेक्स 1005 अंक निफ्टी 290 अंक बैंकनिफ्टी 369 अंक ऊपर चढ़कर कर रहा है कारोबार l 

Monday thoughts: आगे बढ़ना है तो बहरे बन जाओ…

आज सुबह शेयर बाजार 

बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। सेंसेक्स 645.68 अंक यानी 1.13 फीसदी की मजबूती के साथ 57,845.91 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी 199.10 अंक यानी 1.16 फीसदी की बढ़त के साथ 17,301.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा हैl 

पेट्रोल डीजल की कीमतें (31-01-2022) stock-market-up before-economic-survey budget-2022

पेट्रोल और डीजल के रेट के लिहाज से आज हफ्ते का पहला दिन सोमवार राहत भरा रहा।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया, न ही रेट घटाए गए और न ही बढ़ाए गए हैं।

Bigg Boss15 Breaking:तेजस्वी प्रकाश बनी बिग बॉस15 की विजेता,प्रतीक सहजपाल रहे रनरअप

आज लगातार 62वें दिन रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर है।

इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर है।

कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर है।

वहीं, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर हैंl 

प्री-ओपनिंग में शेयर बाजार(9.01am)

प्री-ओपनिंग में बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है। निफ्टी 17200 के पार निकला है। 

सेंसेक्स 994.74 अंक यानी 1.74 फीसदी की बढ़त के साथ 58194.97 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

यूनियन बजट 2022-जानिए Tax के स्लैब में मिलेगी राहत या फिर…?

निफ्टी 123.90 अंक यानी 0.72 फीसदी की मजबूती के साथ 17225.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा हैl 

वैश्विक बाजारों के संकेत (31-01-2022)

बजट से एक दिन पहले GLOBAL संकेत अच्छे नजर आ रहे है। SGX NIFTY 150 POINTS से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

NIKKEI में मजबूती नजर आ रही है। आज ज्यादातर दूसरे एशियाई बाजार बंद हैं।

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में जोरदार उछाल दिखी। DOW 565 अंक तो NASDAQ 3% से ज्यादा दौड़ा है l 

पिछले सप्ताह शेयर बाजार (31-01-2022) stock-market-up before-economic-survey budget-2022

28 जनवरी को समाप्त हफ्ते में लगातार दूसरे सप्ताह बाजार में बिकवाली देखने को मिली।

लगातार हो रही एफआईआई की बिकवाली, कमजोर ग्लोबल संकेतों, यूएस फेड की कड़ी होती मौद्रिक नीति

और पूर्वी यूरोप में बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच बाजार में भारी-उतार चढ़ाव के साथ बिकवाली का दबाव बना रहा।

बीते हफ्ते सेंसेक्स 1,836.95 अंक यानी 3.11 फीसदी टूटकर 57,200.23 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं निफ्टी 515.2 अंक यानी 2.92 फीसदी गिरकर 17,101.95 के स्तर पर बंद हुआ


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button