मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

Stock Market India – रिकॉर्ड ऊँचाई से फिसला बाजार, बैंक के शेयरों-गोल्ड के दामों में तेजी

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 59 अंक निफ्टी 36 अंक नीचे गिरकर वही बैंक निफ्टी 149 अंक ऊपर चढ़कर बंद हुआ.

StockMarket Close Down ShareBazar Ki Khabren 

मुंबई (समयधारा):  देश के शेयर बाजार में आज जोरदार उतार चढ़ाव देखा गया l 

एक समय शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊँचाइयों पर  बढ़त के साथ कारोबार कर रहा थाl पर मुनाफाखोरी ने बाजार में गिरावट की राह दिखाई l 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 59 अंक निफ्टी 36 अंक नीचे गिरकर वही बैंक निफ्टी 149 अंक ऊपर चढ़कर बंद हुआ l 

मिडकैप 147 अंक गिरकर 49895 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में बिकवाली रही।

निफ्टी के 50 में से 32 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। बैंक निफ्टी के 12 में से 8 शेयरों में बिकवाली रही।

कारोबार के अंत में  सेंसेक्स 59 अंक गिरकर 74,684 पर और निफ्टी 24 अंक गिरकर 22643 पर बंद हुआ है।

जबकि बैंक निफ्टी 149 अंक चढ़कर 48731 पर बंद हुआ है।

SKYMET का कहना है कि इस साल सामान्य मॉनसून का अनुमान है। मॉनसून में LPA (LONG-PERIOD AVERAGE) के 102% बारिश का अनुमान है।

अल-नीनो तेजी से ला-नीना में बदल रहा है। अब भी अल-नीनो की स्थिति बनी हुई है।

अल-नीनो कमजोर होने में थोड़ा वक्त लगेगा। शुरुआती मॉनसून में अल-नीनो का असर दिख सकता है।

जुलाई-अगस्त में बेहतर मॉनसून का अनुमान है। पश्चिमी भाग में मॉनसून बेहतर रहने की संभावना है।

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

आज भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स मजबूत खुले हैं। निफ्टी आज 22,750 से ऊपर खुला।

फिलहाल सेंसेक्स 166.83 अंक या 0.22 प्रतिशत ऊपर 74,909.33 पर

और निफ्टी 50.90 अंक या 0.22 प्रतिशत ऊपर 22,717.20 पर दिख रहा है।

लगभग 1662 शेयर बढ़े, 584 शेयर गिरे, और 97 शेयरों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है।

सोने की कीमतों में मंगलवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। केंद्रीय बैंकों की मजबूत खरीदारी से इसे सपोर्ट मिल रहा है।

सोमवार को 2,353.79 डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद मंगलवार को हाजिर सोना 0.2% बढ़कर 2,343.76 डॉलर प्रति औंस पर दिख रहा है।

अमेरिकी गोल्ड 0.5% बढ़कर 2,362.60 डॉलर पर पहुंच गया है।

MCX पर भी सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर दिख रहा है। सोने ने 71,150 रुपए प्रति 10gm का नया स्तर छू लिया है।

प्री-ओपनिंग में शेयर मार्केट (9.01am) StockMarket Close Down ShareBazar Ki Khabren 

प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सेंसेक्स 301.68 अंक या 0.40 प्रतिशत ऊपर 75,044.18 पर और निफ्टी 87.80 अंक या 0.39 प्रतिशत ऊपर 22,754.10 पर नजर आ रहा है।

गुढी पाडवा के मौके पर करेंसी बाजार आज बंद है। उधर सेंसेक्स, निफ्टी नए शिखर पर खुले हैं।

निफ्टी बैंक रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला है। निफ्टी पहली बार 22,700 के पार खुला है। वहीं, सेंसेक्स पहली बार 75,000 के पार खुला है।

फिलहाल सेंसेक्स 205.11 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 74,939.66 के स्तर पर दिख रहा है।

वहीं, निफ्टी 52.80 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 22720 के आसपास दिख रहा है।

वैश्विक बाजारों का हाल-चाल

महंगाई के आंकड़ों से पहले अमेरिकी बाजार कल सपाट बंद हुए थे। हालांकि, वेल्स फ़ार्गो ने साल के अंत में S&P500 का लक्ष्य 4625 से बढ़ाकर 5535 कर दिया है।

यूएस बैंक वेल्स फ़ार्गो का कहना है कि ऑर्टिफिश्यल इंटेलीजेंस को लेकर बढ़ी उम्मीदें और उधार लेने की लागत में संभावित कमी इसके ट्रिगर हैं।

अमेरिकी महंगाई और पहली तिमाही की कमाई के मौसम से पहले सप्ताह की शुरुआत धीमी रही है।

उधर 10 ईयर यूएस बॉन्ड यील्ड नवंबर के बाद के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।

बॉन्ड यील्ड लगातार बढ़ती जा रही है क्योंकि मजबूत अमेरिकी ग्रोथ बैक ग्राउंड पर अधिक फोकस देखने को मिल रहा है।

उधर सोना 2358 डॉलर पर एक और हाई लगाता नजर आ रहा है। StockMarket Close Down ShareBazar Ki Khabren 

संघर्ष विराम पूरी तरह से अस्पष्ट होने के कारण ब्रेंट तेल की कीमतें 91 डॉलर के आसपास हैं।

आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी 65 अंकों की बढ़त के साथ 22,841.50 पर नजर आ रहा है।

वहीं, निक्केई 202.36 अंक यानी करीब 0.51 फीसदी तेजी के साथ 39,551.67 के आसपास दिख रहा है।

स्ट्रेट टाइम्स की चाल भी तेज दिख रही है। यह 26.88 अंक यानी 0.83 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

वहीं, ताइवान का बाजार 241.95 अंक यानी 1.19 फीसदी की तेजी के साथ 20,656.57 के स्तर पर नजर आ रहा है।

जबकि हांग कांग का हैंग सेंग 155 अंक यानी 0.93 फीसदी की बढ़त के साथ 16,887.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

हालांकि कोस्पी में 0.11 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। शंघाई कम्पोजिट भी 8.66 अंक यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 3,037.26 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

कल कैसे रही थी बाजार की चाल ( 9 अप्रैल 2024) StockMarket Close Down ShareBazar Ki Khabren 

सेंसेक्स-निफ्टी 8 अप्रैल को बढ़त के साथ खुले और नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए।

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत और लार्जकैप ऑटो शेयरों में तेजी और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे कुछ इंडेक्स हैवीवेट ने बाजार में तेजी को बल दिया।

कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 494.28 अंक या 0.67 फीसदी ऊपर 74,742.50 पर और निफ्टी 50 इंडेक्स 152.60 अंक या 0.68 फीसदी की तेजी लेकर 22,666.30 पर बंद हुआ।

महिंद्रा एंड महिंद्रा, आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी और रिलायंस इंडस्ट्रीज निफ्टी के टॉप गेनर रहे।

जबकि विप्रो, एलटीआईमाइंडट्री, अदानी पोर्ट्स, नेस्ले इंडिया और अपोलो हॉस्पिटल आज निफ्टी के टॉप लूजर रहे।

दोनों बेंचमार्क के साथ ही निफ्टी बैंक इंडेक्स भी पहली बार 48,700 अंक को पार करते हुए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।

बैंकिंग शेयरों में उछाल 2024 में आगामी लोकसभा चुनावों के बाद राजनीतिक स्थिरता की उम्मीदों से प्रेरित रही।

StockMarket Close Down ShareBazar Ki Khabren 


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button