मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेस

Stockmarket में आया भूकंप, सेंसेक्स करीब 900 अंक नीचे

सेंसेक्स 900 अंक निफ्टी 257 अंक बैंकनिफ्टी 831 अंक नीचे गिरकर कर रहा है कारोबार l 

stockmarket trading down today share market updates 

मुंबई (समयधारा):  देश के शेयर बाजार में आज गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है l

सेंसेक्स 900 अंक निफ्टी 257 अंक बैंकनिफ्टी 831 अंक नीचे गिरकर कर रहा है कारोबार l 

निफ्टी के टॉप गेनर Tata Motors, Britannia Industries, Bharti Airtel और Bajaj Auto हैं l

निफ्टी के टॉप लूजर Adani Enterprises, Hindalco Industries, Adani Ports, Bajaj Finserv और Bajaj Finance   है।

अमेरिका में बेरोजगारी दावों के आंकड़ों में उम्मीद से ज्यादा बढ़ोतरी और डॉलर में कमजोरी से सोने के भाव में तेजी देखने को मिली है।

इसके साथ ही अब निवेशकों में हल्की उम्मीद जगी है कि फेडरल रिजर्व दरों में बड़ी बढ़ोतरी नहीं करेगा।

स्पॉट गोल्ड का भाव 1.1% चढ़कर 1,830.35 डॉलर पर पहुंच चुका है। डॉलर इंडेक्स में 0.37% की गिरावट आई है।

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

मंदी की चिंताओं से कच्चे तेल में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है।

कच्चे तेल का भाव 81 डॉलर के करीब पहुंचा है। वहीं सोने में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है।

बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। सेंसेक्स 655.09 अंक यानी 1.10 फीसदी की गिरावट के साथ 59,151.19 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वहीं निफ्टी 179.60 अंक यानी 1.02 फीसदी की गिरावट के साथ 17,410 के स्तर पर नजर आ रहा है।

कच्चे तेल का भाव करीब 1% तक लुढ़ककर अब करीब 2 हफ्ते के निचले स्तर पर फिसल चुका है।

महंगाई पर लगाम लगाने के लिए फेडरल रिजर्व की ओर से बड़ी बढ़ोतरी की आशंका से कच्चे तेल के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है।

दरअसल, माना जा रहा है कि ब्याज दरों में बड़ी वृद्धि से मंदी का खतरा भी बढ़ रहा है और इससे कच्चे तेल के डिमांड पर असर दिखेगा।

ब्रेंट क्रूड 1.3% गिरकर 81.59 डॉलर प्रति बैरल पर है जोकि 22 फरवरी के बाद सबसे निचला स्तर है। वहीं, WTI क्रूड में 1.2% की गिरावट रही,

जिसके बाद ये 75.72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। ये 27 फरवरी 2023 के बाद का सबसे निचला स्तर है।

लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद अब तक ब्रेंट क्रूड 5% और WTI क्रूड करीब 6% तक फिसल चुका है।

Silvergate के बंद होने की खबर का असर क्रिप्टोकरेंसी पर देखने को मिल रहा है। गुरूवार को भी बिटकॉइन करीब 7% गिरकर 20,474.50 डॉलर पर आ गया।

stockmarket trading down today share market updates 

जबकि, ईथर में भी इतनी ही गिरावट रही और ये 1,440.45 डॉलर के करीब है।

बुधवार को ही Silvergate Capital के बंद होने की खबर के बाद से क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट देखने को मिल रही है।

प्री-ओपनिंग में शेयर मार्केट (9.01am)

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में बाजार में गिरावट देखने को मिली है।

सेंसेक्स 499.74 अंक यानी 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 59,306.54 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वहीं निफ्टी 54.30 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 17,535.30 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वैश्विक बाजारों का हाल-चाल 

आज ग्लोबल संकेत साथ नहीं दे रहे हैं। एशिया में भारी कमजोरी देखने को मिल रही है। SGX NIFTY करीब 150 अंक फिसला है।

अमेरिकी फ्यूचर्स पर चौथाई परसेंट से ज्यादा का दबाव देखने को मिल रहा है। बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के चलते कल US मार्केट 2 परसेंट तक टूट कर बंद हुए थे।

कल कैसे रही थी बाजार की चाल

9 मार्च के कारोबार में पिछले दो दिनों की तेजी थमती नजर आई और कारोबार के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी तिहरे अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए।

मेटल को छोड़कर चौतरफ हुई बिकवाली ने बाजार का मूड खराब कर दिया। stockmarket trading down today share market updates 

यूएस फेड की तरफ से ब्याज दरों में आक्रामक बढ़ोतरी के संकेत और ग्रोथ पर इसके निगेटिव असर पड़ने की संभावना के चलते भारत सहित दुनिया भर के बाजारों के सेंटीमेंट पर निगेटिव असर पड़ा।

सेंसेक्स 542 अंक गिरकर 59806 के स्तर पर बंद हुआ तो निफ्टी 165 अंकों की कमजोरी के साथ 17590 पर बंद हुआ।

(इनपुट एजेंसी और मनीकंट्रोल से भी)


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button