बिजनेस न्यूजbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेसमार्केट

GOLD RATES: सोने की कीमतों में लगातार गिरावट जारी,10 फीसदी कम हुए दाम

56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम से सोने के भाव 50,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट तक पहुंच गये है.

gold-prices continue-to-fall-prices-drop-by-10-percent-in-one-month

नई दिल्ली (समयधारा) : देश विदेश में पिछले दिनों सोने के दामों में रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गयी l 

पर अब अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कम मांग और डॉलर मजबूत होने के कारण भारत में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिली रही है।

घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में पिछले तीन दिनों में प्रति 10 ग्राम 800 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

मल्टीपल कमॉडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को वायदा सोने (Gold futures) का भाव लुढ़क कर 50,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट तक पहुंच गया।

पिछले एक महीने में सोने की कीमत में 10% गिरावट आई है। 07 अगस्त को सोने ने अपने उच्चतम स्तर 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम को छुआ था।

इस एक महीने में सोने के दाम 5500 रुपये कम हुए हैं।

gold-prices continue-to-fall-prices-drop-by-10-percent-in-one-month

वहीं, चांदी की बात करें तो MCX पर वायदा चांदी (Silver futures) शुक्रवार को 0.8% वृद्धि के साथ प्रति किलोग्राम 67,481 रुपये पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमतों में पिछले एक महीने में 10,000 रुपये की कमी आई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतें में कोई बड़ा अंतर नहीं आया।

कॉमेक्स (Comex) में अमेरिकी वायदा सोना (US Gold futures) की कीमत 1940 ऑलर प्रति औंस रही।

वहीं, चांदी 0.05% बढ़कर 26.71 डॉलर प्रति औंस पर रही। वैशिविक बाजारों में इस साल सोने की कीमत में 25% की बढ़ोतरी हुई है।

अमेरिका में अगस्त महीने में करीब 14 लाख लोगों को नौकरियां मिलीं और बेरोजगारी दर (unemployment rate) गिरकर 8.4% पर आ गई।

उम्मीद से ज्यादा  नौकरियां मिलने से अन्य देशों के करेंसी के मुकाबले डॉलर मजबूत हुआ।  इससे दूसरे मुद्राधारकों के लिए सोना सस्ता हो गया।

वहीं, HDFC securities के चीफ एनालिस्ट तपन पटेल ने कहा कि रुपये के मूल्य में सुधार होने के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है।

gold-prices continue-to-fall-prices-drop-by-10-percent-in-one-month

रुपये में दो दिनों से जारी गिरावट थम गई और शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यह 33 पैसे की तेजी के साथ 73.14 पर बंद हुआ।


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button