बिजनेस न्यूजbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेसमार्केटराज्यों की खबरें
Trending

टमाटर ने फिर किये लोगों के गाल लाल ,दाम 70-80 पीछे-पीछे आलू, हरीसब्जियों के भी बड़े दाम

आलू 30 से 40, टमाटर 70 से 80 वही हरी सब्जियों के दामों में बेतहाशा वृद्धि

Tomatoes-price-high potatoes-green-vegetables follow tomato

नई दिल्ली (समयधारा) : एक तरफ कोरोना का कहर तो दूसरी तरफ अब टमाटर(Tomato)ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है l

चंद दिनों पहले सिर्फ 10 से 15 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर आज 70 से 80 रुपये किलो बिक(Tomato Price)रहा है l 

वही आलू के दामों में भी तेजी देखी जा रही है l आलू इस समय 30 से 40 रुपये किलो बिक रहे है l

वही हरी सब्जियों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है l हरी सब्जियां जैसे लौकी, मटर के दाम लगभग डबल हो गए है l 

जानियें पहले और अभी के सब्जियों के दाम 

  • टमाटर : पहले 10-15 रुपये किलो अब 70-90 रुपये किलो 

  • आलू :  पहले 15-20 रुपये किलो अब 30-35 रुपये किलो 

  • लौकी : पहले 10-15 रुपये किलो अब 20-30 रुपये किलो 

  • भिंडी :  पहले 15-20 रुपये किलो अब 30 से 40 रुपये किलो 

  • शिमला मिर्च : पहले 35-50  रुपये किलो अब 60-80 रुपये किलो 

  • बैगन  : पहले 15-20 रुपये किलो अब 30-40 रुपये किलो 

Tomatoes-price-high potatoes-green-vegetables follow tomato

10-15 दिनों के भीतर ही टमाटर के रेट ऐसे आसमान पर पहुंचे हैं कि अच्छे-अच्छे इसे खरीदने की हिम्मत नहीं जुटा रहे हैं।
दिक्कत यह है कि चाहे वेज बनायें या नॉन वेज, सभी में टमाटर की जरुरत पड़ती है।
नवीन सब्जी मंडी, सहिबाबाद में टमाटर के एक आढ़ती का कहना है कि पहले टमाटर गुजरात खूब आता था।
बरसात शुरू होने से वहां से आवक कम हो गई है। ऐसे में शिमला से आने वाले टमाटर के भरोसे हैं।
शिमला वाला टमाटर भी कम ही आ रहा है। साथ ही डीजल महंगा होने से भाड़ा भी बढ़ गया है।
इसलिए अच्छा टमाटर का थोक रेट ही 50 रुपये से ज्यादा हो गया है। ऐसे में खुदरा में तो कीमत और बढ़ेगी ही।

Tomatoes-price-high potatoes-green-vegetables follow tomato

टमाटर की देख देखी आलू ने भी तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। अभी पिछले सप्ताह जो आलू 20 रुपये किलो मिल रहा था वह 30 रुपये किलो हो गया है।

चिपसोना आलू 35 रुपये से 40 रुपये किलो तक बेचा जा रहा है। ठेले वाले का कहना है कि मंडी में ही आलू 1300 रुपये बोरी पर बिक रहा है।

एक बोरी में 48 से 50 किलो आलू निकलता है। ऐसे में महंगा नहीं बेचें तो क्या करें।

इस समय भिंडी का दाम 30 से 40 रुपये किलो, शिमला मिर्च 60 से 80 रुपये किलो, फ्रेंच बीन 60 से 80 रुपये,
फूल गोभी 40 से 60 रुपये प्रति किलो के भाव मिल रहा है।

पिछले सप्ताह तक 10 रुपये किलो मिलने वाला तोरी भी अब 20 से 30 रुपये किलो हो गया है।

इसी तरह बैगन भी 30 रुपये किलो, कद्दू 20 रुपये किलो बिकने लगा है।

सब्जी दुकानदारों का कहना है कि बरसात शुरू होने से हरी सब्जी की खेती पर नुकसान पहुंचा है। इसलिए आवक कम हो गई है।


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Tomatoes-price-high potatoes-green-vegetables follow tomato

Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button