मनोरंजनbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबॉलिवुड-हॉलिवुडराज्यों की खबरें
Trending

UttarPradesh-भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने किया सुसाइड

बड़ी खबर - भोजपुरी स्टार अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक होटल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

bhojpuri-actress-akanksha-dubey suicide-all-news-updates-in-hindi

वाराणसी/उत्तर प्रदेश (समयधारा) : भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक होटल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है l

आकांक्षा दुबे के बनारस के एक होटल में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है।

अदाकारा के निधन की खबरे सुनते ही लाखों फैंस का दिल टूट गया है।

सभी लोग सोशल मीडिया पर यही पूछ रहे हैं कि आखिर क्यों आकांक्षा दुबे ने इतना बड़ा कदम उठा लिया।

वहीं भोजपुरी के सितारे भी आकांक्षा दुबे के निधन से काफी दुखी है। एक्ट्रेस रानी चटर्जी समेत कई सेलेब्स ने आकांक्षा दुबे को श्रद्धाजंलि दी है।

 

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक आकांक्षा दुबे की एक तस्वीर शेयर की है।

रानी ने इसे साझा करते हुए लिखा, यह खबर सुनने के बाद यकीन ही नहीं हुआ, मैं क्या लिखूं। अपनी जिंदगी को ऐसे गवा देना बिल्कुल भी ठीक नहीं।

bhojpuri-actress-akanksha-dubey suicide-all-news-updates-in-hindi

मैं चाहती हूं तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। तुम जहां पर भी हो तुम्हें स्वर्ग का रास्ता मिले। मुझे बहुत दुख हो रहा है ओम शांति।

26 मार्च से 1 अप्रैल से साप्ताहिक राशिफल – जानियें कैसा होगा आपका अगला सप्ताह 

भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा ने पोस्ट शेयर करते हुए क्यों, रेस्ट इन पीस आकांक्षा।

इसके अलावा एक्टर समर सिंह ने भी आकांक्षा दुबे के लिए पोस्ट किया है।

उन्होंने कहा, निशब्द r.i.p. आकांक्षा दुबे। अदाकारा आम्रपाली दुबे ने भी अपना दुख जाहिर किया है।

उन्होंने आकांक्षा दुबे की एक तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, झे तुम्हारे साथ खिंचवाई गई हर तस्वीर सिर्फ तुम्हारी उपलब्धियों में इस्तेमाल करनी थी बेटा।

इसके अलावा भी भोजपुरी के कई सितारे आकांक्षा दुबे की मौत पर दुख जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं।

Shayari-लफ़्जो की दहलीज पर, घायल जुबान है..

बताते चलें कि आकांक्षा दुबे का कुछ देर पहले ही एक म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है,

जिसमें वो पवन सिंह के साथ नजर आ रही हैं। इस गाने को सुनने के बाद फैंस काफी भावुक हो गए हैं।


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button