राजनीतिbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेश
Trending

45 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी रिपोर्ट पर राहुल ने मोदी पर कसा तंज- #NoMo Jobs

कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी को 'तानाशाह' बताते हुए कहा कि रोजगार पैदा करने का उनका वादा मुसीबत बन गया और मोदी सरकार के कार्यकाल का अंत होने का समय आ गया है

नई दिल्ली:#Rahul Gandhi tweet NoMo Jobs on Unemployment Report– कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को बेरोजगारी के मसले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

उन्होंने देश में वर्ष 2017-18 की बेरोजगारी दर 45 वर्षो की तुलना में सबसे ज्यादा रहने को लेकर प्रधानमंत्री पर तंज कसा। कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी को ‘तानाशाह’ बताते हुए कहा कि रोजगार पैदा करने का उनका वादा मुसीबत बन गया और मोदी सरकार के कार्यकाल का अंत होने का समय आ गया है।

#Rahul Gandhi tweet NoMo Jobs on Unemployment Report-

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया गया। पांच साल बाद उनकी रोजगार सृजन रिपोर्ट लीक होने पर उसका खुलासा राष्ट्रीय आपदा के रूप में होता है। बेरोजगारी इस समय 45 सालों में सबसे ज्यादा है, सिर्फ एक वित्तवर्ष 2017-18 में युवा बेरोजगारों की संख्या 6.5 करोड़ हो गई है। यह समय नो मो 2 गो (मोदी के के जाने) का समय है।”

उन्होंने मोदी के ‘हाउ इज द जोश’ नारे का ‘हाउ इज द जॉब्स’ (#HowsTheJobs) पूछकर मजाक उड़ाया

उधर, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मोदी सरकार के नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस (NSSO) की रिपोर्ट को छिपाए जाने के पीछे की वजह उच्च बेरोजगारी दर को बताया।

उन्होंने कहा, “बेरोजगारी दर 45 सालों में सबसे ज्यादा है। यही वजह है कि एनएसएसओ की रिपोर्ट को छिपाया गया है।”

सुरजेवाला ने कहा, “यही वजह है कि राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग (एनएससी) के सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया। दो करोड़ नौकरियों का वादा एक मजाक साबित हुआ।”

उन्होंने कहा, “देश ऐसी सरकार नहीं चाहता, जो अपने युवाओं का भविष्य ही खतरे में डाल दे।”

कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट किया, “सिर्फ पांच सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया और बेरोजगारी 45 सालों के उच्च स्तर पर पहुंच गई।”

बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट में, एनएसएसओ के आंकड़ों की तुलना की गई है। इसका हवाला देते हुए कहा गया है कि देश की बेरोजगारी दर 45 सालों के मुकाबले सबसे ज्यादा हो गई है। बेरोजगारी दर 2017-18 में 6.1 फीसदी तक पहुंच चुकी है।

–आईएएनएस


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button