breaking_newsHome sliderक्रिकेटखेल

अश्विन को मिली गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी;बने आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2016, आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर

धर्मशाला, 29 मार्च : भारत के ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) 2016 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी और साल के सर्वश्रेष्ठ आईसीसी टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी होने पर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी से नवाजा गया। भारत के पूर्व कप्तान एवं आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल कपिल देव और सुनील गावस्कर ने अश्विन को यह ट्रॉफी सौंपी।

अश्विन ने 14 सितम्बर, 2015 से 20 सितम्बर, 2016 के बीच मतदान दौर के दौरान आठ टेस्ट मैच खेले और 48 विकेट लिए तथा 336 रन बनाए। इसके अलावा, उन्होंने 19 टी-20 मैचों में 27 विकेट लिए।

चेन्नई के 30 वर्षीय गेंदबाज अश्विन ने 2015 का समापन टेस्ट रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के तौर पर रहते हुए किया था। इसके बाद 2016 में दो बार उन्होंने इस रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था। 

इस अवसर पर अश्विन ने कहा, “दो शीर्ष पुरस्कारों के लिए आईसीसी द्वारा मेरे नाम का चयन किया जाना गर्व की बात है। मेरे लिए संतोष की बात यह है कि मैंने इस दौरान टीम को बेहतर प्रदर्शन करने में मदद दी। हमने सभी प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन किया है। टेस्ट टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर होना हम सभी के लिए गर्व की बात है।”

अश्विन ने कहा, “मैं अपनी टीम के सभी साथियों का, टीम प्रबंधन का और समर्थक स्टॉफ का शुक्रगुजार हूं। मैं इस फार्म को जारी रखना चाहता हूं, ताकि टीम के लिए भविष्य में और भी मैच जीत सकूं।”

इस मौके पर आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचर्डसन ने कहा, “अश्विन ने एक बार फिर साबित किया है कि वह सही मायने में विजेता हैं। मैं उन्हें आईसीसी के दो शीर्ष पुरस्कारों को जीतने के लिए बधाई देता हूं।”

कपिल ने कहा, “आईसीसी के दो महत्वपूर्ण पुरस्कार जीतने पर अश्विन को बधाई। उन्होने एक बार फिर टेस्ट मैचों में अपना शानदार प्रदर्शन दिया है। उन्होंने कई सप्ताहों तक स्वयं को आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर रखा है।”

गावस्कर ने कहा, “भारत ने हमेशा से ही कई शानदार स्पिन गेंदबाज दिए हैं। अश्विन और रवींद्र जडेजा वर्तमान के ऐसे ही स्पिन गेंदबाज हैं जिन्होंने भारत की इस विरासत को संभाला है। विभिन्न प्रारूपों में स्वयं की फार्म को बनाए रखना स्पिन गेंदबाजों के लिए कभी भी आसान नहीं रहा है। अश्विन ने खासकर विभिन्न प्रारूपों में बेहतरीन सामंजस्य बनाया है और सभी प्रारूपों में विकेट लिए हैं।”

–आईएएनएस


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button