breaking_newsHome sliderदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंराजनीतिक खबरेंविश्व

मोदी आज से नेपाल की दो दिवसीय यात्रा पर,अयोध्या-जनकपुर बस सेवा शुरू करेंगे

मोदी आज से नेपाल की दो दिवसीय यात्रा पर,अयोध्या-जनकपुर बस सेवा शुरू करेंगे

नई दिल्ली, 11 मई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय नेपाल दौरे पर रवाना हो रहे है उन्होंने कहा कि भारत, नेपाल के साथ दोस्ताना संबंधों को उच्च प्राथमिकता देता है। मोदी का नेपाल दौरा शुक्रवार से शुरू हो रहा है।यहां पीएम अयोध्या-जनकपुर बस सेवा शुरू करेंगे।

प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली के निमंत्रण पर नेपाल के अपने दौरे का जिक्र करते हुए मोदी ने रवाना होने से पहले बयान में कहा, “बतौर प्रधानमंत्री नेपाल का यह मेरा तीसरा दौरा है। यह नेपाल को लेकर भारत की उच्च प्राथमिकता और हमारे पुराने, करीबी दोस्त नेपाल के साथ निजी तौर पर मेरे जुड़ाव को दर्शाता है।” 

भारतीय प्रधानमंत्री का दौरा पिछले महीने ओली के भारत दौरे के बाद हो रहा है। ओली फरवरी में पद संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर भारत आए थे।

मोदी ने एक बयान में कहा, “यह उच्चस्तरीय और निरंतर मुलाकातें मेरी सरकार की ‘पड़ोसी पहले’ नीति की प्रतिबद्धताओं को दर्शाती है जो सबका साथ सबका विकास के उद्देश्य के अनुरूप है।”

उन्होंने कहा, “दोनों देशों ने पिछले कुछ वर्षों में एक साथ कई द्विपक्षीय संपर्क व विकास परियोजनाएं पूरी की हैं और दोनों देशों के लोगों के लाभ के लिए परिवर्तनकारी पहलों की शुरुआत की है।”

मोदी ने कहा कि पिछले महीने नई दिल्ली में पारस्परिक हित के मुद्दों पर व्यापक चर्चा करने के बाद उन्हें और ओली को विभिन्न क्षेत्रों में सहकारी साझेदारी को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

भारतीय प्रधानमंत्री ने बताया कि वह काठमांडू के अलावा जनकपुर और मुक्तिनाथ का दौरा करेंगे और अयोध्या-जनकपुर बस सेवा को शुरू करेंगे।

उन्होंने कहा, “इन दोनों जगहों पर हर साल बड़ी संख्या में तीर्थयात्री आते हैं। वे भारत और नेपाल के लोगों के बीच प्राचीन और मजबूत सांस्कृतिक व धार्मिक संबंधों के प्रत्यक्ष गवाह हैं।”

–आईएएनएस


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button