राजनीतिक खबरेंbreaking_newsHome sliderविभिन्न खबरेंविश्व

श्रीलंका : 10 दिनों तक श्रीलंका में आपातकाल, सांप्रदायिक संघर्षों का नतीजा

Emergency-in-sri-lanka-after-communal-conflicts

कोलंबो, 6 मार्च : श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने मंगलवार को कैंडी जिले में सांप्रदायिक संघर्षों के शुरू होने के बाद 10 दिनों के लिए आपातकाल की घोषणा(Emergency-in-sri-lanka-after-communal-conflicts)की।

राष्ट्रीय संवाद मंत्री मानो गणेशन ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि मंगलवार सुबह कैबिनेट की विशेष बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। 

गणेशन ने कहा कि आपातकाल सिरिसेना को पूरे देश में सशस्त्र बलों को तैनात करने की शक्ति प्रदान करेगा। 

हाल ही में द्वीप देश में भड़की सांप्रदायिक हिंसा में भीड़ ने सोमवार रात को सड़कों पर निकलकर घरों और दुकानों में आग लगा दी जिसके बाद मंगलवार सुबह पुलिस ने जिले के कई हिस्सों में दोबारा से कर्फ्यू लागू कर दिया।

सरकार ने हिंसा की कड़ी निंदा की है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही है। 

22 फरवरी को दो वाहनों के बीच की घटना में लोगों के समूह द्वारा एक 41 वर्षीय व्यक्ति की पिटाई की गई थी। इस व्यक्ति की बाद में अस्पताल में मौत हो गई जिसके बाद रविवार रात को शहर के डिगाना इलाके में झड़प शुरू हो गई। 

पुलिस के मुताबिक, अभी तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

 

 

 

 

 

 

–आईएएनएस

 

 

Emergency-in-sri-lanka-after-communal-conflicts


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button