बिजनेस न्यूजbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंटेक न्यूजटेक्नोलॉजीदेशबिजनेसमार्केट
Trending

Airtel में Amazon खरीद सकती है बड़ी हिस्सेदारी, दो अरब डॉलर की हो सकती है डील

अमेजन वर्तमान भाव पर तकरीबन 5 फीसदी की हिस्सेदारी एयरटेल में खरीद सकता है....

Amazon in talks to Bharti Airtel for buy $2 billion stake

नई दिल्ली:अमेरिका की लोकप्रिय ई कॉमर्स कंपनी अमेजन(Amazon)देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल में (Bharti Airtel) में बड़ी हिस्सेदारी खरीद सकती है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स (Reuters) के अनुसार अमेजन(Amazon) एयरटेल (Bharti Airtel) में 2 अरब डॉलर की हिस्सेदारी खरीद सकती है। अभी इस डील को लेकर दोनों के बीच बातचीत शुरूआती दौर में जारी है।

ऐसा माना जा रहा है कि अमेजन और एयरटेल (Amazon-Airtel deal) के बीच होने वाली डील की वैल्यू तकरीबन 15 हजार करोड़ हो सकती (Amazon in talks to Bharti Airtel for buy $2 billion stake)है।

चूंकि यदि डील  पर सहमति बन जाती है तो अमेजन वर्तमान भाव पर तकरीबन 5 फीसदी की हिस्सेदारी एयरटेल में खरीद सकता है।

गौरतलब है कि देश में मौजूदा समय में एयरटेल के करीब 30 करोड़ ग्राहक है। पूरे देश में सबसे ज्यादा ग्राहक रिलायंस जियो (Reliance Jio) के पास है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को सूत्रों ने बताया है कि, भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और अमेजन (Amazon) के बीच यह बातचीत फिलहाल शुरूआती दौर में है

और संभव है कि आगे चलकर डील की शर्ते भी बदल जाए। हालांकि एयरटेल के साथ डील को लेकर अमेजन ने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।

अमेजन भारती एयरटेल में क्यों कर रहा है निवेश- दरअसल भारत अमेजन (Amazon) के लिए प्रमुख मार्केट है। अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए वह लगातार निवेश कर रहा है।

ध्यान दें कि अमेजन की योजना है कि वह भारत में 650 करोड़ डॉलर (करीब 48 हजार करोड़ रुपये) का निवेश करेगा।

एयरटेल से पहले अमेजन ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) को खरीदने की भी कोशिश कर चुका है।

अमेजन और भारती एयरटेल डील की खबरें उस समय जोर पकड़ रही है जब ग्लोबल कंपनियां रिलायंस इंडस्ट्रीज के डिजिटल प्लेटफार्म Jio पर प्रमुख दांव लगा रही हैं जोकि भारती एयरटेल की कॉम्पिटिटर कंपनी है।

दरअसल, बीते हफ्तों में रिलायंस जियो (Reliance Jio)और फेसबुक (Facebook) के बीच सबसे बड़ी और महंगी हुई है।

रिलायंस डिजिटल यूनिट ने फेसबुक (Facebook) के अलावा केकेआर और अन्य से 10 अरब डॉलर में डील की है।

तीन सूत्रों से जब इस बारे में बात की गई तो उनमें से दो ने कहा कि अमेजन और भारती एयरटेल के बीच अभी बातचीत शुरूआती दौर में है। इस डील की शर्ते बदल भी सकती है और हो सकता है कि यह डील एक

मुक्कमल मंजिल तक न भी पहुंच सकें। हालांकि अमेजन ने इस पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।

भारती एयरटेल ने भी इसपर कुछ भी खुलकर बोलने से इंकार कर दिया है और कहा है कि हम अपने प्रोड्क्टस, सामग्री और सर्विस को यूजर्स तक पहुंचाने के लिए सभी डिजिटल कंपनियों के साथ निरंतर काम करते है। इसके अलावा बताने को कुछ नहीं है।

 

डील होती है तो एयरटेल को कितना फायदा- अगर एक्सपर्ट्स की मानें तो अमेजन के साथ भारती एयरटेल की डील होती है तो इससे उसके लिए भारत में अपने विस्तार पर और काम करना संभव हो जाएगा।

यह डील एयरटेल के लिए काफी लाभदायक हो सकती है।

 

Amazon in talks to Bharti Airtel for buy $2 billion stake


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button