बिजनेस न्यूजbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेसमार्केट
Trending

Mall, Restaurant धार्मिक स्थलों पर जाने से पहले जान ले यह जरुरी बातें

unlock-1 guidelines : धार्मिक स्थलों, रेस्‍टोरेंट, मॉल्‍स, होटल्‍स में जाने से पहले जान ले यह गाइडलाइंस

know the-guidelines-for-restaurants-religious-places center-government

नई दिल्ली (समयधारा)कोरोना वायरस के चलते देश भर में एक जून से अनलॉक 1 जारी है l

आज से देश भर में धार्मिक स्थलों, रेस्टोरेंट, माल्स को फिर से खोला जा रहा है l 

लेकिन कोरोना वायरस का कहर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा l देश भर में कोरोना के मामले 2 लाख 50 हजार के आसपास हो गए है l 

कोरोना से मरने वालों की संख्या में बेतहासा बढ़ोतरी हुई है l

इस बीच आज से सरकार 8 जून से धार्मिक स्थलों, मॉल, रेस्टोरेंट आदि  को फिर से खुलने की इजाजत तो दे रही है l  

पर कोरोना वायरस की महामारी के बीच केंद्र सरकार ने रेस्तरां, मॉल, होटल और धार्मिक स्थानों के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं l 

गौरतलब है कि 31 मई को लॉकडाउन खत्‍म होने के बाद सरकार ने 1 जून से अनलॉक-1 की घोषणा की है l 

इसके अंतर्गत आठ जून से रेस्‍टोरेंट और मॉल्‍स को खास ऐहतियात का पालन करने हुए खोलने के निर्देश दिए गए हैं l 

नए दिशानिर्देशों के अंतर्गत धार्मिक स्‍थल जाते समय धार्मिक ग्रंथों और मूर्तियों को नहीं छूने की समझाइश लोगों को दी गई है l 

मॉल, रेस्‍टोरेंट जाते समय सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करने और मॉस्‍क पहनने के निर्देश जारी किए गए हैं l 

know the-guidelines-for-restaurants-religious-places center-government

जानियें क्या है मुख्य दिशानिर्देश 

  • सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन अनिवार्य होगा l 
  • बिना मॉस्‍क कही पर भी आना-जाना प्रतिबंधित होगा l मास्क बिना कही भी प्रवेश नहीं मिलेगा l 
  • धार्मिक स्थानों पर किसी भी चीज को छूने की मनाई होगी l जैसे धार्मिक ग्रन्थ, मुर्तिया, धार्मिक वस्तुएं आदि l 
  • जितना हो सके लोगों से एक मीटर की दुरी बनायें रखें l 
  • रेस्टोरेंट में एक टेबल छोड़कर बैठना होगा l 
  • सेनीटाइजर व अन्य covid19/corona से बचने वाली वस्तुओं का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें l 
  • घर पर आने के बाद अपने हाथों को अवश्य कम से कम 20 सेकंड तक अवश्य धोएं l 
  • बच्‍चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को रेस्‍टोरेंट जाने से परहेज करने की सलाह दी गई है l 
  •  रेस्‍टोरेंट में हर थोड़ी देर में हाथ धोते रहने की सलाह l
  • होटल-रेस्‍टोरेंट का मेन्‍यू डिस्‍पोजेबल होना चाहिए l 

know the-guidelines-for-restaurants-religious-places center-government

  • बैठक के दौरान दो सीटों के बीच पर्याप्‍त दूरी रखने की भी सलाह दी गई है l 
  • धार्मिक स्‍थलों में 65 साल से अधिक उम्र के बुजर्ग और 10 साल से कम उम्र के बच्‍चे नहीं जा सकते l 
  • प्रसाद बांटने पर भी रोक लगाई है l 
  • धार्मिक स्‍थलों में थर्मल स्‍क्रीनिंग करनी होगी, साथ ही मॉस्‍क पहनना जरूरी है l
  • धार्मिक स्‍थलों को बार-बार सेनिटाइज करना होगा l 
  •  रेस्‍टोरेंट में बच्‍चे और गर्भवती महिलाएं न जाएं l 
  • रेस्‍टारेंट में ग्राहक के जाने के बाद सीट सेनिटाइज करने होंगे l 
  •  रेस्‍टोरेंट स्‍टाफ को ग्‍लव्‍ज और मॉस्‍क पहनना जरूरी होगा l 
  • कंटनमेंट जोन में होटल, रेस्‍टारेंट आदि खोलने की इजाजत नहीं है l 
  • स्‍टाफ और गेस्‍ट को आपस में संपर्क में आने से बचना होगा l
  • जहां तक ​​संभव हो कम से कम 6 फीट की बनाकर रखें l 
  • जब हाथ साफ तौर पर गंदे न हों तब भी साबुन से कम से कम 40-60 सेकंड तक हाथ धोने की प्रैक्टिस करें l 
  • खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को अच्‍छे से ढंकें l 
  • थूकने पर प्रतिबंध जारी रहेगा l 
  • इसके साथ ही सभी को आरोग्‍य सेतु ऐप डाउनलोड करने और उसके उपयोग की सलाह दी गई है l 

know the-guidelines-for-restaurants-religious-places center-government

 


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन www.samaydhara.com के को-फाउंडर और बिजनेस हेड है। लेखन के प्रति गहन जुनून के चलते उन्होंने समयधारा की नींव रखने में सहायक भूमिका अदा की है। एक और बिजनेसमैन और दूसरी ओर लेखक व कवि का अदम्य मिश्रण धर्मेश जैन के व्यक्तित्व की पहचान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button