मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस

शेयर बाजार में तेज गिरावट, सेंसेक्स 540 निफ्टी 163 अंक नीचे गिरकर बंद

बैंक निफ्टी 403 अंक नीचे गिरकर बंद, मिडकैप 296 अंक गिरकर 17,010 पर बंद हुआ है.

stock-market-close-down sensex-540-nifty-163-point-down

मुंबई (समयधारा) : देश के शेयर बाजारों में आज तेज गिरावट का रुख रहा l 

सेंसेक्स 540 निफ्टी 163 अंक नीचे गिरकर बंद l वही बैंक निफ्टी 403 अंक नीचे गिरकर बंद l

मिडकैप 296 अंक गिरकर 17,010 पर बंद हुआ है l

डॉलर के मुकाबले रुपया आज 23 पैसे कमजोर होकर 73.62 के मुकाबले 73.85 पर बंद हुआ है।

सरकार के हस्तक्षेप के कारण प्याज के आसमान छूती कीमतों से थोड़ी राहत मिली है।

देश की सबसे बड़ी मंडी लासलगांव में कीमतों में करीब 5 रुपए किलो की कमी आई है।

वहीं दूसरे थोक बाजारों में दाम 10 रुपए किलो तक घटे हैं।

प्याज की कीमतों को काबू में करने के लिए सरकार ने स्टॉक लिमिट लगाने के साथ-साथ आयात बढ़ाने का फैसला लिया है जिससे कीमतों में थोड़ी नरमी आई है।

कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स Sensex 540 अंक गिरकर 40,146 के स्तर पर बंद हुआ है।

stock-market-close-down sensex-540-nifty-163-point-down

वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स  निफ्टी 163 अंक गिरकर 11,768 के स्तर पर बंद हुआ है।

निफ्टी बैंक 403 अंक गिरकर 24,075 पर बंद हुआ है। 

सोने-चांदी की कीमतों में आज कमजोरी देखने को मिल रही है। MCX पर सोना 50600 के करीब है, वहीं चांदी 62 हजार के नीचे फिसल गई है।

डॉलर में मजबूती से सोने पर दबाव बना है।

हालांकि, हाजिर बाजार की बात करें तो त्योहारी डिमांड के कारण घरेलू बाजार में सोने पर प्रीमियम बढ़कर 3 महीने के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया है।

बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 175 अंक यानि 0.45  फीसदी की कमजोरी  के साथ 40,515 के आसपास कारोबार कर रहा है।

वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी करीब 40 अंक यानि 0.33 फीसदी की कमजोरी के साथ 11,890 के आसपास कारोबार कर रहा है।stock-market-close-down sensex-540-nifty-163-point-down

दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है।

बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.12 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।

हालांकि स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी नजर आ रही है।

बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.27  फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

तेल-गैस शेयरों में भी आज कमजोरी नजर आ रही है।

बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.15 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button