क्रिकेटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंखेल
Trending

रहाणे की कप्तानी पारी से भारत दूसरें टेस्ट में मजबूत स्थिति में

भारत को दूसरें दिन मिली 82 रनों की महत्वपूर्ण लीड, आजिंक्य रहाणे 104 रन बनाकर अभी भी क्रीज पर

india-vs-australia boxing-day-test-2020 day-2 live-cricket-score-updates-in-hindi

मेलबर्न  : विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया ने दूसरें टेस्ट में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी  में दूसरे टेस्ट मैच में दूसरें दिन  ऑस्ट्रेलिया पर 82 रनों की बढ़त ले ली है।

पहले दिन नाबाद रहे बल्लेबाज शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा आज बल्लेबाजी करने को उतरे।

शुभमन गिल 28 औरचेतेश्वर पुजारा 7 रन बनाकर पहले दिन नाबाद लौटे थे। 

शुभमन गिल 45 रन बनाकर आउट हुए वही चेतेश्वर पुजारा 17 रन बनाकर चलते बने l 

इसके बाद हनुमा विहारी 21 रन और ऋषभ पंत 29 रन बनाकर आउट हुए l

वही आजिंक्य रहाणे 104* और रविन्द्र जडेजा 40* रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए है l

रहाणे 200 गेंदों का सामना कर 12 चौके लगा चुके हैं। वहीं जडेजा ने अभी तक 104 गेंदें खेली हैं और एक चौका ही मारा है।

india-vs-australia boxing-day-test-2020 day-2 live-cricket-score-updates-in-hindi

भारत ने दूसरे दिन पनी पहली पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 277 रन बना लिए है l बारिश के कारण दिन का खेल जल्दी खत्म कर दिया गया।

इससे पहले, पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और उसकी पहली पारी पहले ही दिन 195 रन पर सिमट गई।

पहले दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने पहली पारी में एक विकेट खोकर 36 रन बना लिए।

भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कमाल का प्रदर्शन किया और दोनों ने कुल 7 विकेट झटके।

बुमराह ने जहां 56 रन देकर चार विकेट चटकाए तो वहीं, रविचंद्रन अश्विन ने 25 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए।

डेब्यू टेस्ट खेल रहे पेसर मोहम्मद सिराज ने 40 रन देकर दो विकेट झटके।

india-vs-australia boxing-day-test-2020 day-2 live-cricket-score-updates-in-hindi

विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कप्तानी अजिंक्य रहाणे संभाल रहे हैं। विराट पैटरनिटी लीव पर स्वदेश रवाना हो गए हैं।

भारतीय टीम को एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में तीसरे ही दिन 8 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

आज भारत ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया पर 82 रनों की बढ़त ले ली है।

इस मैच में भारत की कप्तानी कर रहे अंजिक्य रहाणे नाबाद 104 रन बनाकर खेल रहे हैं।

india-vs-australia boxing-day-test-2020 day-2 live-cricket-score-updates-in-hindi

उनके साथ रविंद्र जडेजा 40 रन बनाकर नाबाद हैं।  भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 195 रनों पर ढेर कर दिया था।

मेहमान टीम ने दिन की शुरुआत एक विकेट के नुकसान पर 36 रनों के साथ की थी।

ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस ने दो-दो विकेट लिए हैं। नाथन लियोन को एक सफलता मिली है।


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button