राज्यों की खबरेंbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरें
Trending

Tamilnadu Assembly Elections : 232 सीटों पर चुनाव 6 अप्रैल को एक ही चरण में

तमिलनाडु  में भी महज एक चरण में मतदान होगा l  मतदान 6 अप्रैल को होगा l वही मतगणना दो मई को कराई जाएगी l

Tamilnadu assembly elections 2021 updates in hindi, assembly elections 2021 live updates dates announcement in hindi

नई दिल्ली (समयधारा) : चुनाव आयोग ने देश भर में 5 राज्यों में होनेवाले चुनाव की आज तारीख घोषणा कर दीl

सभी राज्यों के चुनाव के नतीजे 2 मई को आएंगे l  इन्ही में से तमिलनाडु विधानसभा के चुनावों की तारीखों का भी ऐलान किया गया l 

तमिलनाडु  में भी महज एक चरण में मतदान होगा l  मतदान 6 अप्रैल को होगा l वही मतगणना दो मई को कराई जाएगी l

  • चुनाव की अधिसूचनाः 12 मार्च 2021
  • नामांकन की आखिरी तिथिः 19 मार्च 2021
  • नाम वापसी की तिथिः 22 मार्च 2021
  • नामांकन पत्रों की जांचः 28 मार्च 2021
  • मतदान की तिथिः 6 अप्रैल 2021
  • मतगणना/नतीजे – 2 मई को आएंगे 2021

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सुनील अरोड़ा ने कहा कि तमिलनाडु में 2016 विधानसभा चुनाव में 66,007 चुनाव केंद्र थे l 

Tamilnadu assembly elections 2021 updates in hindi

2021 में चुनाव केंद्रों की संख्या 88,936 होगी l  सभी सीटों के लिए वोटो की गिनती 2 मई को होगी l 

2016 में एआईडीएमके ने शानदार जीत दर्ज करते हुए 136 सीटों पर अपना परचम फहराया था l

वहीं, डीएमके 98 सीटों पर सिमट गई थी l  इस बार जयललिता के निधन के बाद तमिलनाडु की सियासत काफी बदल गई है l  

तमिलनाडु में एक चरण में चुनाव होगा l  सभी सीटों के लिए छह अप्रैल को वोट डाले जाएंगे l यहां की 232 सीटों पर चुनाव होगा l 

चुनाव आयोग ने बताया कि कोरोना  को देखते हुए सभी राज्यों में मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं l

इसके अलावा मतदान का समय भी एक घंटा बढ़ाया गया हैl कोरोना को देखते हुए सभी चुनाव अधिकारियों टीकाकरण किया जाएगा l 

पश्चिम बंगाल में 27 मार्च को पहले चरण में मतदान शुरू होगा जो आठवें चरण यानि 29 अप्रैल को खत्म होगा l

चुनाव आयोग ने बताया कि पश्चिम बंगाल में एक लाख से ज्यादा मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे l 

Tamilnadu assembly elections 2021 updates in hindi

केरल में 6 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं l केरल में महज एक चरण में मतदान होगा l मतगणना/नतीजे  2 मई को आयेंगेl  

सभी राज्यों के चुनाव के नतीजे 2 मई को आएंगे l बात करें असम की तो यहां तीन चरणों में होगा मतदान l  


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


  • पहला चरण – 27 मार्च 
  • दूसरा चरण – 1 अप्रैल
  • तीसरे चरण  – 6 अप्रैल
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button