मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस

Stock Market में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 740 निफ्टी 225 अंक गिरकर बंद

बैंकनिफ्टी 287 अंक गिरकर बंद, शेयर बाजार में जोरदार गिरावट का रुख

stock market close down

मुंबई (समयधारा) : शेयर बाजारों में आज जोरदार गिरावट का रुख रहा l

विकली एक्सपायरी के दिन स्टॉक में जबरदस्त गिरावट देखी गयी l

BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 740 प्वाइंट गिरकर 48,440 पर बंद हुआ है।

वहीं, NSE का 50 शेयरों  वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 225 प्वाइंट गिरकर 14,325 पर बंद हुआ है।

निफ्टी बैंक 287 प्वाइंट गिरकर 33,006 पर बंद हुआ है। मिडकैप 477 प्वाइंट गिरकर 22,859 पर बंद हुआ है।

मार्च 2021 की सीरीज में 1 साल की बड़ी गिरावट दिखी है। ये 1 साल में सबसे बड़ी गिरावट वाली सीरीज रही है।

आज सुबह शेयर बाजार  (stock market close down)

वैश्विक बाजारों की जोरदार उठापठक के बीच देश के शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की जा रही है l 

सेंसेक्स 313 अंक निफ्टी 94 अंक बैंकनिफ्टी 259 अंक नीचे (9.30am) l 

बाजार में निवेशक अभी डरे हुए है l होली के त्यौहार का मजा इस बार भी फीका नजर आ रहा है l 

कोरोना की दूसरी लहर ने बाजार में शंका पैदा कर दी है l

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने  सिरदर्द बढ़ाया है। कल करीब 54 हजार नए केस आए है। 

महाराष्ट्र में लगभग 32 हजार मरीज सामने आए है।  ज्यादातर राज्यों में होली समेत सभी समारोहों पर फौरी पाबंदी लगाई गई है।

आज सुबह 9.20 am पर BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेसेंक्स 184.24 अंक यानी 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 48,935.46 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

(stock market close down)

वहीं NSE का 50 शेयरों  वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 62.00अंक यानी 0.43 फीसदी टूटकर 14,487.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इससे पहले प्री-ओपनिंग में शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार हो रहा है। सेसेंक्स 20 अंक की बढ़त के साथ 49,200.74के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं निफ्टी 21.50 अंक की हल्की मजबूती के साथ 14570 के आसपास नजर आ रहा है।

DOW FUTURES 50 POINTS से ज्यादा उपर नजर आ रहा है। एशियाई बाजारों की मजबूत शुरुआत हुई है। 

SGX निफ्टी फ्लैट है लेकिन कल अमेरिका में टेक्नोलॉजी शेयरों में मुनाफावसूली से दबाव दिखा था। 


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button