मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

बाजार फिर जोरदार तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स ने 613 अंक निफ्टी 15000 के पार

निफ्टी 185 अंक बैंकनिफ्टी 463अंक ऊपर चढ़कर हुए बंद, ऑटोमोबाइल सेक्टर से चमका बाजार

nifty cross 15000 mark sensex up 613 point stock market close high

मुंबई (समयधारा) : बाजार में लगातार दूसरें दिन तेजी का रुख रहा l

जहाँ एक और सेंसेक्स ने 613 अंको की दौड़ लगायी वही निफ्टी 185 अंक बैंकनिफ्टी 463 अंक ऊपर चढ़कर हुए बंद l

आज के कारोबार में FMCG शेयरों को छोड़ BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में तेजी देखने को मिली।

बैंकिंग, तेल-गैस, मेटल शेयरों में खरीदारी रही। वहीं ऑटो, पावर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में तेजी देखने को मिली।

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में तेजी रही। 

निफ्टी के 50 में से 40 शेयरों में तेजी रही जबकि बैंक निफ्टी के 12 में से 9 शेयरों में बढ़त रही है।

कारोबार के अंत में BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेसेंक्स 612.60 अंक यानी 1.24 फीसदी की बढ़त के साथ 50,193.33 के स्तर पर बंद हुआ है।

वहीं NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 184.95 अंक यानी 1.24 फीसदी की मजबूती के साथ 15,108.10 के स्तर पर बंद हुआ l 

देश के शेयर बाजारों में सोमवार की तूफानी तेजी आज भी जारी है l 

सेंसेक्स 554 अंक निफ्टी 169 बैंकनिफ्टी 540 अंक ऊपर चढ़कर कर रहे है कारोबार l 

आज सुबह 9.20am पर BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेसेंक्स 571.57 अंक यानी 1.15 फीसदी की बढ़त के साथ 50,152.30 के स्तर पर नजर आ रहा है। 

वहीं NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 181.05 अंक यानी 1.21 फीसदी की शानदार बढ़त के साथ 15104 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सोने की चमक बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड साढ़े तीन महीने की ऊंचाई पर पहुंचा है। 

इकोनॉमी में रिकवरी की उम्मीद से 70 डॉलर के करीब  ब्रेंट का भाव पहुंचा है।

nifty cross 15000 mark sensex up 613 point stock market close high

वही शानदार ग्लोबल संकेतों के कारण प्री-ओपनिंग सेशन में बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ होती नजर आ रही है।

सेसेंक्स 400.01 अंक यानी 0.82 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 15000 के पार निकल गया है l 

इससे पहले, SGX NIFTY में भी जोरदार तेजी दर्ज की गयी थी l बाजारों के लिए संकेत अच्छे नजर आ रहे है।

SGX NIFTY 100 अंक उछलकर 15000 के पार निकला है। एशियाई बाजारों में भी मजबूती देखने को मिल रही है। 

DOW FUTURES 75 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा है  हालांकि कल US मार्केट कमजोर बंद हुए थे।

एक तरफ दक्षिण भारत में कहर मचाने के बाद गुजरात में चक्रवाती तूफान ताउते का लैंडफॉल हुआ।

तूफान  करीब 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तट से टकराया।  राज्य के कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं।

nifty cross 15000 mark sensex up 613 point stock market close high

दूसरी तरफ कोरोना की रिकवरी ने रफ्तार  पकड़ी  है।  कल करीब सवा 4 लाख मरीज  ठीक हुए है।  नए केस में भी आई कमी है।

पिछले 24 घंटे में  2 लाख 62 हजार नए मामले दर्ज हुए है। दूसरे दिन 3 लाख से कम कोरोना पॉजिटिव मिले है। 

कल PM मोदी ने की डॉक्टरों से बात की। इस बातचीत मे कोरोना के  रोकथाम और इलाज पर चर्चा हुई ।


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button