देश की अन्य ताजा खबरेंbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशराज्यों की खबरें
Trending

गणेशोत्सव 2021 पर फिर कोरोना की मार,2/4 फुट से ज्यादा ऊंची मूर्ति नहीं

गणपति के आगमन और विसर्जन की शोभायात्रा निकालने पर प्रतिबंध लगा

ganesh chaturthi 2021 news updates in hindi

नई दिल्ली (समयधारा) : देश भर में अब तीसरी लहर की सुगबुगाहट की चर्चा जोरों पर है l

जिसके चलते पहले से ही कई कड़े कदम कई राज्य उठा रहे है l

कोरोना महामारी की सबसे ज्यादा मार सहने वाले राज्य महाराष्ट्र में भी इसके लिए कमर कस ली है l

जिसके चलते पिछले साल की तरह इस साल भी गणेशोत्सव सादगी मनाये जाने के दिशानिर्देश दिये गये हैं।

तीसरी लहर की संभावना के चलते गणेशोत्सव को सादगी मनाना होगा।

ganesh chaturthi 2021 news updates in hindi

इसके तहत घरेलू गणपति की मूर्ति 2 फुट और सार्वजिनक गणपति की मूर्ति 4 फुट से ज्यादा ऊंची नहीं होगी।

इसके अलावा गणपति के आगमन और विसर्जन पर भी शोभायात्रा निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

वहीं भाजपा ने कोरोना और गणेशमूर्ति की ऊंचाई के बीच क्या संबंध है ऐसा कहते हुए प्रतिबंधों पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

गणेशोत्सव के संबंध में महाराष्ट्र के गृह विभाग ने मार्गदर्शक सूचना जारी की है और कोरोना नियंत्रण के लिए राज्य में लागू किये गये,

प्रतिबंधों में गणेशोत्सव के दौरान कोई भी प्रकार की शिथिलता नहीं दी जाये ऐसा स्पष्ट निर्देश पालिका और जिला प्रशासन को दिया गया है।

ganesh chaturthi 2021 news updates in hindi

इतना ही नहीं गणेशोत्सव मंडलों को महानगरपालिका, स्थानीय प्रशासन से पूर्व अनुमति लेनी होगी और उनके नियमों के अनुसार उत्सव ही मनाना होगा।

मूर्ति की ऊंचाई के संबंध में नियमावली बनाई गई है और दिखावा एवं भीड़ टालने के लिए ऐसे निर्देश दिये गये हैं।

इसके साथ ही पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का आग्रह भी किया गया है।

लोकसत्ता में छपी खबर के मुताबिक इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम की बजाय स्वास्थ्यसंबंधी कार्यक्रम, रक्तदान शिविर का आयोजन करने को प्राथमिकता देनी चाहिए।

इसके द्वारा कोरोना, मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों की रोकथाम के उपाय के साथ ही स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाने का अनुरोध गणेशोत्सव मंडलों से किया गया है।

इसके अलावा आरती और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान भीड़ न हो इसका भी ख्याल रखना होगा।

 


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button