
Singer-Yo-Yo-Honey-Singh-wife-filed-domestic-violence-case-against-him
नई दिल्ली:Bटाउन के मशहूर गायक Yo-Yo हनी सिंह (Yo-Yo-Honey-Singh) के खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराते हुए तीस हजारी कोर्ट में याचिका दायर की है।
हनी सिंह(Honey-Singh)की पत्नी की याचिका पर कोर्ट ने गायक हनी सिंह को नोटिस जारी कर दिया है।
बॉलिवुड(Bollywood)गायक हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने शारीरिक,मानसिक उत्पीड़न के सनसनीखेज आरोप लगाते हुए तीस हजारी कोर्ट से कहा है कि हनी सिंह और उन्होंने सरोजनी नगर गुरद्वारे में दोस्त और प्रयोजनों के बीच 23 जनवरी 2011 में शादी की थी।
Bollywood Breaking : कैटरीना कैफ बनेगी इस स्टार की दुल्हनिया..!
2001 से हनी सिंह और उनका अफेयर चल रहा था।
पत्नी का कहना है कि शादी के बाद उनका करियर बूम किया। वे गाने बनाने लगे और फिर उन्हें शोज मिलने लगे। जैसे-जैसे उसका नाम होता गया, उन्होंने मेंटली और फीजिकली टॉर्चर करना शुरू कर दिया।
न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, हनी सिंह की पत्नी ने 20 करोड़ रुपए का मुआवजा मांगा है।
कोर्ट ने गायक की पत्नी के पक्ष में अंतरिम आदेश भी पारित किया, जिसमें हनी सिंह को उनकी संयुक्त स्वामित्व वाली संपत्ति और उसकी पत्नी के स्त्रीधन का निपटान करने से रोका दिया है।
Free Bollywood New Full Movie Download : क्या आप भी देखना चाहते है नई फिल्म फ्री में..?
याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि हनी सिंह ने कई अवसरों पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
साथ ही उनकी पत्नी ने अपने पक्ष में और प्रतिवादियों के खिलाफ पारित आदेशों को लागू करने के लिए सुरक्षा अधिकारियों और पुलिस की सहायता की भी मांग की है।
(इनपुट एजेंसी से भी)
आपको यह खबर कैसी लगी?
अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।





