नई दिल्ली: देश में एक बार फिर से कोरोनावायरस(Coronavirus)का वेरिएंट लौट आया है। बीते कुछ दिनों से निरंतर कोरोना के मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है।
भारत में कोविड-19(COVID-19)के नए केसों में अचानक से 90 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई(Corona-updates in-India-92-pc-COVID-cases-increase)है।
जिसका परिणाम यह है कि बीते 24 घंटों में देश में 2,183 केस दर्ज किए(2,183-new-cases-recorded-in-the-last-24-hours)गए।
17 अप्रैल 2022 की सुबह आठ बजे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कल देश में 1,150 मामले सामने आए थे।
जबकि इससे पहले 16 अप्रैल को 975 नए मामले सामने आए थे, जबकि 15 अप्रैल को 949 नए मामले सामने आए थे।
ऐसे में ये उछाल लगभग 90 प्रतिशत का(Corona-updates in-India-92-pc-COVID-cases-increase) है।
हाल के दिनों में दिल्ली(Delhi Corona update), यूपी और हरियाणा में कोरोना के मामलोंमें तेजी आई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 214 मरीजों की मौत भी दर्ज की गई है। वहीं 1985 और लोग बीमारी से ठीक हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में फिलहाल एक्टिव केस 11,542 हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,61,440 परीक्षण किए गए।
जिसके बाद अब तक कोरोना के परीक्षणा का आकंडा 83.21 करोड़ की संख्या को छू चुका है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण (Vaccination)अभियान के तहत अब तक 186.54 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है।
देशभर में पिछले कुछ दिनों कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई थी. लेकिन हाल के दिनों में फिर से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं.