विश्वbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेसबिजनेस न्यूजविभिन्न खबरें

भारत नहीं अमेरिका में भी महंगाई की मार, तोड़ा 41 साल का रिकॉर्ड

अमेरिका में महंगाई दर ने तोड़े कई रिकॉर्ड, सभी पूर्वानुमानों को किया ध्वस्त

us inflation 9point1 percent-highest-in-41-years america me mahnagai badi 

मुंबई (समयधारा) :  भारत ही नहीं अमेरिका भी महंगाई की मार को झेल रहा है l आज जारी महंगाई दर यानी US Inflation दर ने 41 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया l  

जून महीने में अमेरिका में महंगाई दर सभी पूर्वानुमानों को ध्वस्त करते हुए 9.1 फीसदी रही।

अमेरिका में साल 1981 के बाद पहली बार किसी महीने में महंगाई की दर इतनी अधिक रही है।

ऐसे में उम्मीद की जा रही है अमेरिका का केंद्रीय बैंक- फेडरल रिजर्व बढ़ती महंगाई को रोकने की कोशिश के तहत

इस महीने के अंत में एक बार फिर ब्याज दरों में बड़ी बढ़ोतरी कर सकता है।”

Sri Lanka में फिर लगी इमरजेंसी,राष्ट्रपति गोटाबाया देश छोड़कर भागे,गुस्साई जनता सड़कों पर उतरी

“अमेरिका के लेबर डिपॉर्टमेंट ने बुधवार 13 जुलाई को महंगाई के आंकड़े जारी किए।

लेबर डिपार्टमेंट ने बताया जून में पिछले साल की तुलना में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स 9.1 फीसदी बढ़ा है।

वहीं पिछले महीने या मई की तुलना में यह 1.3 फीसदी बढ़ा है। मंथली आधार पर 2005 के बाद यह सबसे अधिक बढ़ोतरी है।

अमेरिका में महंगाई बढ़ने के पीछे प्रमुख कारण पेट्रोल, घरों के किराए और खाने-पीने के सामान की कीमतों में हुई बढ़ोतरी है।”

“अर्थशास्त्रियों ने मई महीने में महंगाई में मंथली आधार पर 1.1 फीसदी और सालाना आधार पर 8.8 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान जताया था।

us inflation 9point1 percent-highest-in-41-years america me mahnagai badi 

एशियाई बाजारों में बढ़त का असर, भारतीय शेयर बाजार ऊपर

हालांकि ताजा आंकड़े इन अर्थशास्त्रियों के अनुमान से भी अधिक है।” 

“महंगाई में बढ़ने से अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक पर अपनी मॉनिटरी पॉलिसी को सख्त करने का दबाव बढ़ गया है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि फेडरल रिजर्व जुलाई महीने के अंत में ब्याज दरों में बड़ी बढ़ोतरी का ऐलान कर सकता है।

ऐसा माना जाता है केंद्रीय बैंकों के ब्याज दर बढ़ाने से बाजार में पैसे कम होता है और इससे महंगाई पर अंकुश लगाने में मदद मिलती है।”

अमेरिका से आये इन आकड़ों से विदेशी बाजारों में जबरदस्त दबाव का माहौल है l

आज भारतीय शेयर बाजार सहित विश्व के तमाम शेयर बाजारों में जोरदार गिरावट का रुख रहा l

और यह गिरावट आगे भी जारी रह सकती है l 

(इनपुट एजेंसी से भी)


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button