मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस

Stock Market – उतार चढाव के बीच शेयर बाजार में गिरावट, सोने-चांदी में तेजी

सेंसेक्स 69 अंक निफ्टी 11 अंक बैंक निफ्टी 22 अंक नीचे गिरकर कर रहा है कारोबार l 

stock-market-volatile share-bazar news-updates-in-hindi

मुंबई (समयधारा):  देश के शेयर बाजार में आज बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है l

सेंसेक्स 69 अंक निफ्टी 11 अंक बैंक निफ्टी 22 अंक नीचे गिरकर कर रहा है कारोबार l (9.50am)

सोने के भाव मासिक आधार पर 2 साल की सबसे बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है।

शुक्रवार तक मार्च महीने में सोने के भाव में 9% से ज्यादा तेजी रही। हालांकि, शुक्रवार को सोने के भाव स्थिर रहे।

सोने के लिए जुलाई 2020 के बाद सबसे बेहतरीन महीना साबित हुआ है। जबकि, इस दौरान मेटल में 10.3% की तेजी देखने को मिली है।

Highlights IPL16 RCBvsMI Match-5 : विराट जीत के साथ बैंगलोर का जलवा, मुंबई को धुल चटाई

IPL16-Highlights Match-4 SRHvsRR – राजस्थान ने हैदराबाद को धुल चटाई

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

कारोबार की शुरुआत में शेयर बाजार  बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स 73.58 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 59,065.10 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

वहीं निफ्टी 30.20 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 17,389.95 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

मार्च में ज्यादातर कंपनियों की बिक्री अनुमान से बेहतर रही। मारुति की SALES 2% घटी है,

लेकिन टाटा मोटर्स और एस्कॉर्ट्स की बिक्री में हल्की बढ़त देखनको मिली। वहीं टू-व्हीलर्स में हीरो ने 15% ज्यादा बाइक्स बेची है।

Highlights IPL16 RCBvsMI Match-5 : विराट जीत के साथ बैंगलोर का जलवा, मुंबई को धुल चटाई

stock-market-volatile share-bazar news-updates-in-hindi

प्री-ओपनिंग में शेयर मार्केट (9.01am)

प्री-ओपनिंग में शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिल रही है।

सेंसेक्स 68.98 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 59,060.50 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

वहीं निफ्टी 122.20 अंक यानी 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ 17,482.00 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

वैश्विक बाजारों का हाल-चाल 

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 29.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है।

वहीं, निक्केई करीब 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 28,149.84 के आसपास दिख रहा है।

वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.63 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.12 फीसदी चढ़कर 15,868.06 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

जबकि हैंगसेंग 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 20,349.57 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में फ्लैट कारोबार हो रहा है।

वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 3,278.44 के स्तर पर दिख रहा है।

कल कैसे रही थी बाजार की चाल 

बैंकिंग संकट के नियंत्रण में होने और ब्याज दरों में बढ़त के दौर के अपने समाप्ति की ओर होने की उम्मीद के चलते बेंचमार्क इंडेक्स 31 मार्च को लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे थे।

पिछले कारोबारी दिन की रैली का आधार काफी बड़ा था। सेंसेक्स 1031 अंक यानी 1.8 फीसदी की बढ़त के साथ 58992 के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं, निफ्टी 279 अंक यानी 1.6 फीसदी की बढ़त के साथ 17360 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

GST-SGST जोक्स – तिवारीजी के यहाँ बेटा पैदा हुआ है नाम रखा-GST…गौरी शंकर तिवारी 


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button