मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

गिरावट की हैट्रिक के बाद आज बाजार गुलजार

सेंसेक्स 659 अंक निफ्टी 199 अंक बैंकनिफ्टी 483 अंक ऊपर चढ़कर कर रहा है कारोबार l 

Stock Market Live Updates In Hindi  ShareMarket Up 

मुंबई (समयधारा):  देश के शेयर बाजार में आज बढ़त के साथ कारोबार हो रहा हैl

सेंसेक्स 659 अंक निफ्टी 199 अंक बैंकनिफ्टी 483 अंक ऊपर चढ़कर कर रहा है कारोबारl 

गिरावट की हैट्रिक के बाद आज बाजार गुलजार, यानी वैश्विक संकेतो के चलते बाजार में तीन दिन गिरावट का दौर रहा l

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। 19 जनवरी को भारतीय बाजार 21600 के आसपास खुला।

सेंसेक्स 622.29 अंक यानी 0.86 फीसदी की बढ़त के साथ 71,772.61 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

वहीं निफ्टी 176.75 अंक यानी 0.82 फीसदी की बढ़त के साथ 21,693.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

तेल की कीमतें

एक दिन में कच्चे तेल के भाव में 1.50% की तेजी दिखी है। इस बढ़ोतरी के साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव अब 79 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुका है।

जबकि, WTI भी 74 डॉलर के ऊपर है. कच्चे तेल में यह तेजी IEA और OPEC के अनुमान से चढ़े हैं।

IEA का कहना है कि 2024 में कच्चे तेल के मांग में 1.24 BPP की बढ़ोतरी हो सकती है।

चौथी तिमाही में कीमतों में गिरावट की उम्मीद है। जबकि, OPEC का कहना है कि 2024 में क्रूड की मांग 22.5 लाख BPD तक बढ़ने की उम्मीद है।

प्री-ओपनिंग में शेयर मार्केट (9.01am)

\nप्री-ओपनिंग सेंशन में बाजार में शानदार बढ़त देखने को मिल रही है।

सेंसेक्स 1,012.59 अंक यानी 1.42 फीसदी की बढ़त के साथ 72,199.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

वहीं निफ्टी 255.80 अंक यानी 1.19 फीसदी की बढ़त के साथ 21,718.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Stock Market Live Updates In Hindi  ShareMarket Up 

वैश्विक बाजारों का हाल-चाल

तीन दिनों की गिरावट के बाद आज भारतीय बाजारों में स्टेबिलिटी के संकेत मिल रहा है।

गिफ्ट निफ्टी फ्लैट लेकिन ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत मिल रहा है।

एशियाई बाजार एक फीसदी से ज्यादा चढ़े। अमेरिकी बाजारी बाजारों में भी तीन दिनों की गिरावट के बाद रौनक दिखी। इस बीच इंडसइंड बैंक के तीसरी तिमाही में अच्छे नतीजे रहे है।

कल कैसे रही थी बाजार की चाल ( 19 जनवरी 2024)

बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ।

सेंसेक्स, निफ्टी निचले स्तर से सुधरकर बंद हुआ। नतीजों के बाद HDFC बैंक में दूसरे दिन भी दबाव देखने को मिली।

फार्मा, रियल्टी, ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ जबकि मेटल, बैंकिंग, IT शेयरों पर दबाव रहा। PSE, FMCG इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 313.90 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 71,186.86 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं निफ्टी 109.70 अंक यानी 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 21462.25 के स्तर पर बंद हुआ।

LTIMindtree, HDFC Bank, NTPC, Titan Company और Asian Paints निफ्टी का टॉप लूजर रहा।

वहीं Sun Pharma, Cipla, Tech Mahindra, Tata Motors और Axis Bank निफ्टी का टॉप गेनर रहा।

बैंक, एफएमसीजी, आईटी, मेटल और पावर इंडेक्स 0.3-1 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ जबकि ऑटो, कैपिटल गुड्स ,

हेल्थकेयर ऑयल एंड गैस , रियल्टी इंडेक्स 0.3-0.6 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ।

Stock Market Live Updates In Hindi  ShareMarket Up 

( इनपुट  मनी कंट्रोल से भी)


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button