ह्त्या के मामले में कन्नड़ एक्टर दर्शन गिरफ्तार Kannada Actor Darshan Thoogudeepa Arrested Detained For Alleged Involvement In Murder Case
मैसूर/नयी दिल्ली (समयधारा) : कन्नड़ फिल्मों के स्टार दर्शन को एक कथित हत्या के मामले में बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
दर्शन के खिलाफ 9 जून को कामाक्षीपाल्या पुलिस ने केस दर्ज किया था और उसी सिलसिले में एक्टर को उनके मैसूर स्थित फार्महाउस से अरेस्ट किया गया।
दर्शन को बेंगलुरू ले जाया गया था। उन्हें रेणुकास्वामी नाम के एक शख्स की हत्या के मामले में संदेह के आधार पर पकड़ा।
उनके वकील ने मीडिया में कहा है की
‘दर्शन का हत्या से कोई लेना-देना नहीं है, यह राजनीतिक द्वेष है’
‘9 जून को बेंगलुरु पश्चिम डिवीजन के कामाक्षीपाल्या पुलिस स्टेशन की सीमा में दर्ज एक हत्या के मामले के संबंध में,
कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के एक एक्टर को हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे पूछताछ की गई।
अभी अन्य डिटेल्स का इंतजार है, और मामले की जांच की जा रही है। चित्रदुर्ग के रेणुकास्वामी की हत्या का मामला है।
पुलिस ने बताया कि लगभग 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
दर्शन के फिल्मी करियर की बात करें, तो उन्होंने साल 1997 में फिल्म ‘महाभारत’ से एक्टिंग डेब्यू किया था।
Breaking-भारत के सबसे बड़े Ramoji Film Studio के जनक रामोजी राव नहीं रहे
एक्टर बनने से पहले वह एक साल तक प्रोजेक्शनिस्ट रहे और फिर असिस्टेंट कैमरामैन भी रहे।
दर्शन शुरुआत में फिल्मों में सपोर्टिंग किरदारों में ही नजर आते, लेकिन फिर लीड स्टाप बनकर उभरे।
अपने करियर में उन्होंने अभी तक कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें ‘नम्मा प्रितिया’ ‘कलासीपाल्या’, ‘गाजा” और ‘सारथी’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।
Kannada Actor Darshan Thoogudeepa Arrested Detained For Alleged Involvement In Murder Case
आपको यह खबर कैसी लगी?
अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।
Follow Us