
Astrology-in-hindi-know-your-daily-horoscope-12th-July-2024
12 जुलाई 2024 राशिफल : जानिए कैसा होगा आज आपका दिन,शुक्रवार
मेष – चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ (Aries):
आज सांसारिक जीवन में सुखद प्रसंग बनने से मन भी सुखी रहेगा।आज का दिन व्यापार-उद्योग के लिए और व्यावसायिकों के व्यवसाय के लिए लाभदायी है। पुत्र और पत्नी से लाभ होगा। यह दिन प्रसन्नता और ज़िन्दादिली के साथ किसी ख़ास संदेश को भी देगा ।
वृषभ – ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो (Taurus):
नई योजना में लाभ प्राप्ति के योग हैं। पराक्रम की वृद्धि होगी। समाज, परिवार में आदर मिलेगा। पूंजी निवेश बढ़ेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।
मिथुन – का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह (Gemini):
आपके प्रिय का एक अप्रत्यासित सकारात्मक कार्य, विवाह को लेकर आपकी धारणा को बदल सकता है। आज की शाम दोस्ती के नाम – कहीं बाहर आप अपने दोस्तों के साथ वक़्त का भरपूर लुत्फ़ उठा सकते हैं।
Astrology-in-hindi-know-your-daily-horoscope-12th-July-2024
कर्क – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो (Cancer):
आपके लिए दिन खास रहेगा। कुछ ऐसी बातें या ऐसी चीजें सामने आ सकती हैं जो आपको आने वाले दिनों में बड़ा फायदा भी देंगी।
सिंह – मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे (Leo):
दिन शुभ फलदायी है। नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा है। परिवार के सदस्यों तथा मित्रों के साथ भोजन का अवसर प्राप्त होगा। धनलाभ होगा, फिर भी अधिक खर्च न हो जाए इसका ध्यान रखें। कार्य में सफलता मिलेगी।
कन्या – ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (Virgo):
आज आगे बढ़ने के लिए आपको एक से ज्यादा मौके मिलने की संभावना बन रही है। पैसों के हर मामले पर आप बारीकी से विचार कर लें। आज प्यार में थोड़ी निराशा आपको हतोत्साहित नहीं कर सकेगी। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में तरक़्क़ी मिलेगी।अपने जीवन की सभी समस्याओं को नजरअंदाज करते हुए आपका जीवन साथी आपके साथ खड़ा रहेगा।
Astrology-in-hindi-know-your-daily-horoscope-12th-July-2024
तुला – रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते (Libra):
आज वरिष्ठ से आपको पदोन्नति या लम्बे वक़्त से लटके किसी काम के पूरे होने का तोहफ़ा मिल सकता है। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आपका जीवनसाथी आपकी ज़रूरतों को अनदेखा कर सकता है, जिसके चलते आप चिड़चिड़े हो सकते हैं।
वृश्चिक – तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (Scorpio):
आज आपका टीवी पर फ़िल्म देखना और अपने नज़दीकी लोगों के साथ गप्पें मारना – इससे बेहतर और क्या हो सकता है। आज जीवनसाथी के ख़राब व्यवहार का नकारात्मक असर आपके ऊपर पड़ सकता है। क्योंकि आपकी ख़ुशी आपकी निराशाओं के मुक़ाबले आपको ज़्यादा आनंद देगी।
धनु – ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे (Sagittarius):
आज आप परिवार के साथ बैठकर कोई अहम चर्चा करेंगे और घर की काया-पलट करने के लिए कुछ नई साज-सजावट की खरीदारी भी कर सकते हैं।
Astrology-in-hindi-know-your-daily-horoscope-12th-July-2024
मकर – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी (Capricorn):
आज बाहरी लोगों के अवांछित हस्तक्षेप के चलते आपके और आपके जीवनसाथी के बीच तनाव पैदा हो सकता है। मुमकिन है कि आज आपकी आँखें किसी से चार हो जाएँ- अगर आप अपने सामाजिक दायरे में उठेंगे-बैठेंगे तो। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें।
कुम्भ – गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (Aquarius):
आज आपको अपनी योजनाओं को इस तरह से अमली जामा पहनाना चाहिए, जिससे वह दूसरों के लिए राह दिखाने का काम करे। घर में कुछ बदलाव आपको काफ़ी भावुक बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाएँ उनके सामने ज़ाहिर करने में क़ामयाब रहेंगे जो आपके लिए ख़ास हैं।
मीन – दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (Pisces):
आज कार्य की गति बढ़ेगी। यात्रा सुखद, सुफलदायक रहेगी। सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा। अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता मिलने से हर्ष होगा, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आप उनकी सफलता के लिए आश्वस्त न हों।
Astrology-in-hindi-know-your-daily-horoscope-12th-July-2024
नोट- सभी फलादेश चंद्रराशि नामराशि अनुसार हैं।
जन्मदिन और सालगिरह
आज जिन भाई-बहनों का जन्मदिन या शादी की सालगिरह है उन सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं।
नोट : यह राशिफल आपके नाम के पहले अक्षर से बताया गया है जिन जातकों को अपनी जन्म तारीख या राशि का नाम नहीं मालूम वो जातक अपने नाम के पहले अक्षर से राशिफल जान सकते है l यह राशिफल सिर्फ और सिर्फ आपके भविष्य की जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है यह सही हो हम इसकी सत्यता को प्रमाणित नहीं करते
(इनपुट सोशल मीडिया से)
Astrology-in-hindi-know-your-daily-horoscope-12th-July-2024
आपको यह खबर कैसी लगी?
अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।






