बिजनेसbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेस न्यूज

SEBI का वार ..! अनिल अंबानी का हुआ बंटाधार..!!

अनिल अंबानी को SEBI से बड़ा झटका लगा है, अनिल अंबानी के शेयरों में 5 फीसदी का लोअर सर्किट लगा.

Sebi-banned-anil-ambani-reliance-power-reliancehomefinance-stock-market

मुंबई/नयी दिल्ली (समयधारा) : रिलायंस पावर (Reliance Power) और रिलायंस होम फाइनेंस (Reliance Home Finance) के शेयरों में मंगलवार 27 अगस्त को लगातर तीसरे दिन 5 फीसदी का लोअर सर्किट लगा। ये दोनों उद्योगपति अनिल अंबानी की अगुआई वाले ग्रुप की कंपनियां हैं।

आइये पहले जान लेते है अनिल अंबानी को लेकर क्या-क्या बड़ी ख़बरें है l 

  • अनिल अंबानी को SEBI से बड़ा झटका लगा है l 
  • अनिल अंबानी के शेयरों में 5 फीसदी का लोअर सर्किट लगा l 
  • SEBI ने अनिल अंबानी पर 25 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया l 
  • रिलायंस होम फाइनेंस को छह महीने के लिए शेयर मार्केट से बैन कर दिया l 
  • SEBI ने 22 अगस्त को अनिल अंबानी को शेयर मार्केट से 5 साल के लिए बैन करने का आदेश जारी किया l 
  • अनिल अंबानी ने रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और रिलायंस पावर लिमिटेड के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था l (11 फरवरी, 2022 )
  • अनिल अंबानी के साथ 24 अन्य लोगों को भी SEBI ने बैन किया l

Sebi-banned-anil-ambani-reliance-power-reliancehomefinance-stock-market

  • 24 अन्य लोगों और एंटीटीज पर भी 21 करोड़ रुपये से लेकर 25 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया गया l 
  • अंबानी को किसी भी लिस्टेड कंपनी या SEBI के साथ रजिस्टर्ड किसी भी इकाई में डायरेक्टर या मैनेजमेंट में अहम पद लेने से भी 5 साल के लिए बैन कर दिया l 

सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने 22 अगस्त को अनिल अंबानी को शेयर मार्केट से 5 साल के लिए बैन करने का आदेश जारी किया था। इसी के बाद इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट जारी है। अनिल अंबानी के साथ 24 अन्य लोगों को भी SEBI ने बैन किया है, जिनमें रिलायंस होम फाइनेंस के कई सीनियर अधिकारी भी शामिल हैं। इन लोगों पर रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड में पैसों के हेर-फेर करने का आरोप है।

सुबह 10.20 बजे के करीब, रिलायंस पावर के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 5% गिरकर अपनी लोअर सर्किट सीमा में लॉक हो गए थे और 31.11 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। रिलायंस होम फाइनेंस के शेयर भी 5.21 फीसदी गिरकर अपनी लोअर सर्किट सीमा पर थे और 4 रुपये के भाव पर ट्रेज कर रहे थे।

Sebi-banned-anil-ambani-reliance-power-reliancehomefinance-stock-market

SEBI ने अनिल अंबानी पर 25 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अंबानी को किसी भी लिस्टेड कंपनी या SEBI के साथ रजिस्टर्ड किसी भी इकाई में डायरेक्टर या मैनेजमेंट में अहम पद लेने से भी 5 साल के लिए बैन कर दिया है। इसके अलावा बाकी 24 अन्य लोगों और एंटीटीज पर भी 21 करोड़ रुपये से लेकर 25 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया गया है।

साथ ही रेगुलेटर ने रिलायंस होम फाइनेंस को छह महीने के लिए शेयर मार्केट से बैन कर दिया है और उस पर 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। SEBI ने 22 अगस्त को जारी को अपने 222 पन्नो के आदेश में कंपनी के मैनेजमेंट और प्रमोटर के लापरवाह रवैये का जिक्र किया, जिसके तहत उन्होंने ऐसी कंपनियों को सैकड़ों करोड़ रुपये के लोन मंजूर किए जिनके पास न तो एसेट्स थीं, न ही कैश फ्लो, ‘नेटवर्थ’ या रेवेन्यू था।

SEBI के इस एक्शन पर अनिल अंबानी के एक प्रवक्ता ने कहा कि अनिल अंबानी ने सेबी के 11 अगस्त 2022 के अंतरिम आदेश का पालन करते हुए रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और रिलायंस पावर लिमिटेड के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था। बयान के अनुसार, वे ‘पिछले ढाई वर्षों से अंतरिम आदेश (11 फरवरी, 2022 के) का पालन कर रहे हैं। प्रवक्ता ने कहा, ‘अनिल अंबानी उस मामले में सेबी द्वारा पारित 22 अगस्त 2024 के अंतिम आदेश की समीक्षा कर रहे हैं और कानूनी सलाह के अनुसार अगला कदम उठाएंगे।’

Sebi-banned-anil-ambani-reliance-power-reliancehomefinance-stock-market

 

SEBI का वार ..! अनिल अंबानी का हुआ बंटाधार..!!


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button