राशिफलbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंलाइफस्टाइल
Trending

28 अक्टूबर राशिफल : खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिएगा

Daily Horoscope 28th Oct 2024: जानिए कैसा होगा आज आपका दिन,सोमवार

Astrology-in-hindi-want-to-know-your-daily-horoscope-28th-october-2024

28 अक्टूबर 2024 राशिफल : जानिए कैसा होगा आज आपका दिन,सोमवार

मेष – चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ  (Aries):

आज आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो वह काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगी। परिवार के सदस्यों की अच्छी सलाह आज आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। ज़िंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है, जो प्यार और रोमांस को नयी दिशा देगा।

वृषभ – ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो  (Taurus):

आज परिजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिएगा। दिन का प्रारंभ शारीरिक और मानसिक स्वस्थ्य के साथ होगा।

मिथुन – का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह  (Gemini):

आज आंखो के दर्द से व्यग्रता होगी। साथ में मानसिक चिंता भी रहेगी। वाणी पर संयम रखें। भ्रांति खड़ी न हो इसका भी ध्यान रखिएगा। आपकी आय और व्यय दोनों अधिक रहेंगे।

Astrology-in-hindi-want-to-know-your-daily-horoscope-28th-october-2024

कर्क – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  (Cancer):

आज किसी के साथ वाद-विवाद में न उतरें। आज आपका मन वैचारिक धरातल पर मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेगा। अपेक्षाकृत अधिक संवेदशीलता और भावना से आपका मन आर्द्रता का अनुभव करेगा।

सिंह – मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  (Leo):

आज क्रोध करने से हानि होने की संभावना है। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता से आप व्यग्र रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में ऊपरी कर्मचारीयों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। आपको सावधानी बरतने की सलाह देते हैं।

कन्या – ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (Virgo):

आज मनोरंजन और सौन्दर्य में इज़ाफ़े पर ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त न ख़र्च करें। पिता का तल्ख़ बर्ताव आपको नाराज़ कर सकता है। लेकिन हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें। इससे आपको फ़ायदा होगा। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज़ जान पाएंगे।

Astrology-in-hindi-want-to-know-your-daily-horoscope-28th-october-2024

तुला – रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते (Libra):

गणेशजीकी कृपा से आप आज दांपत्यजीवन को विशेषरुप से मना सकेंगे और उसके सुख का भी अनुभव कर सकेंगे। परिवारजनों के साथ सामाजिक समारोह में समाविष्य होंगे। छोटे से प्रवास का भी योग है। मध्याहन के बाद आपका स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। मानसिकरुप से कुछ व्यग्रता का भी अनुभव करेंगे।

वृश्चिक – तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  (Scorpio):

आज प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुँचाएंगे। ज़रूरत से ज़्यादा जज़्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है- ख़ास तौर पर तब जब आप अपने प्रिय को किसी और के साथ थोड़ा ज़्यादा दोस्ताना मिज़ाज का होते हुए देखेंगे। कार्यक्षेत्र के नज़रिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर फ़ायदा उठाएँ।

धनु – ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  (Sagittarius):

आज वक़्त की ज़रूरत यह है कि धैर्य से काम लें और बच्चों को थोड़ी आज़ादी दें। आप इस दिन को अपनी ज़िन्दगी में कभी नहीं भूलेंगे, अगर आप प्यार में डूबने के मौक़े को आज यूँ ही न गवाएँ तो। यह उन कुछ दिनों में से एक है, जब आपकी रचनात्मकता अपने चरम पर होगी।

Astrology-in-hindi-want-to-know-your-daily-horoscope-28th-october-2024

मकर – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी  (Capricorn):

आपका आरोग्य के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। मन में व्यग्रता रहेगी। मन में क्रोध और आवेश की भावना रहने से आप लोगों के साथ व्यवहार संभलकर करें। जिसके साथ आप रहते हैं, उससे वाद-विवाद करने से बचें। यदि कोई समस्या है, तो उसे शान्ति से बातचीत करके सुलझाएँ। सावधान रहें, क्योंकि कोई आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकता है।

कुम्भ – गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा  (Aquarius):

आज किसी बच्चे या बूढ़े के स्वास्थ को लेकर हुई परेशानी अप्रत्यक्ष रूप से आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकती है। दोस्तों से गपशप करना एक अच्छा टाइमपास हो सकता है। अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखने में दिक़्क़त महसूस करेंगे

मीन – दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (Pisces):

आज शादीशुदा ज़िन्दगी के नज़रिए से चीज़ें काफ़ी अच्छी रहेंगी। यह दिन हो सकता है बहुत ही बढ़िया – दोस्तों या परिजनों के साथ बाहर जाकर फ़िल्म देखने की योजना भी बन सकती है। आपकी ख़ुशी आपकी निराशाओं के मुक़ाबले आपको ज़्यादा आनंद देगी।

Astrology-in-hindi-want-to-know-your-daily-horoscope-28th-october-2024

नोट- सभी फलादेश चंद्रराशि नामराशि अनुसार हैं।
जन्मदिन और सालगिरह
आज जिन भाई-बहनों का जन्मदिन या शादी की सालगिरह है उन सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं।

नोट : यह राशिफल आपके नाम के पहले अक्षर से बताया गया है जिन जातकों को अपनी जन्म तारीख या राशि का नाम नहीं मालूम वो जातक अपने नाम के पहले अक्षर से राशिफल जान सकते है l यह राशिफल सिर्फ और सिर्फ आपके भविष्य की जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है यह सही हो हम इसकी सत्यता को प्रमाणित नहीं करते 

(इनपुट सोशल मीडिया से)

 

 

 

 

Astrology-in-hindi-want-to-know-your-daily-horoscope-28th-october-2024


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button