राज्यों की खबरेंbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरें
Trending

बड़ी खबर: महाकुंभ मेले में फिर महा आग,15 टेंट जलकर स्वाहा !

महाकुंभ की ख़बरें : महाकुंभ में एक बार फिर गुरुवार की दोपहर भीषण आग लग गई, इससे एक दर्जन से ज्यादा टेंट जल गए हैं, इस बार आग छतनाग घाट नागेश्वर घाट सेक्टर 22 के पास टेंट सिटी में लगी है.

MahaKumbh-Fire Updates In Hindi: Massive-Fire-Again-In-kumbh

प्रयागराज (समयधारा) : महाकुंभ मेले मे एक बार फिर आग लग गईं l कल,बुधवार 29 जनवरी की भगदड़ के हालात अभी ठीक भी नहीं हुए और आज, 30 जनवरी 2025,गुरुवार को आग ने फिर से महा कुंभ मेले को अपनी अग्नि में स्वाहा कर दिया।

महाकुंभ में एक बार फिर गुरुवार की दोपहर भीषण आग लग गई। इससे एक दर्जन से ज्यादा टेंट जल गए हैं। इस बार आग छतनाग घाट नागेश्वर घाट सेक्टर 22 के पास टेंट सिटी में लगी है।

झूंसी की तरफ छतनाग के पास मेला के किनारे यह घाट है। प्राइवेट कंपनी की ओर से लगाए गए वैदिक टेंट सिटी में आग लगी है।

अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

अभी आग का कारण नहीं पता चल सका है। वहीं, गुरुवार को ही डोम सिटी में भी आग लग गई है। यहां एक डोम आग लगने से जल गया है।

 

BreakingNews: महाकुंभ भगदड़ में 30 की मौत,60 घायल,25 की शिनाख्त हुई

BreakingNews: महाकुंभ भगदड़ में 30 की मौत,60 घायल,25 की शिनाख्त हुई

गौरतलब है कि इससे पहले 19 जनवरी को गोरखपुर के गीता प्रेस के शिविर में आग लगी थी। तब डेढ़ सौ ज्यादा कॉटेज जलकर खाक हो गए थे।

गीता प्रेस का शिविर शास्त्री ब्रिज के पास सेक्टर 19 में लगा था। तब प्रशासन ने छोटे सिलेंडर में रिसाव को आग का कारण बताया था।

हालांकि गीता प्रेस वालों ने बाहर से आई आग को कारण बताया था।

दूसरी तरफ,  चीफ फायर ऑफिसर प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि सेक्टर 22 में आग लगने की सूचना मिली थी।

मौके पर आकर देखा गया तो करीब 15 टेंट में आग लगी थी। मौके पर कई दमकल की गाड़ियां पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया है।

आग किस वजह से लगी यह अभी साफ नहीं है। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से यह आग लगी है। उन्होंने यह भी बताया कि यहां पर एक्सेस रोड नहीं था।

इसलिए यहां आने में थोड़ी दिक्कत हुई है। कोई भी जनहानि नहीं है। किसी को बर्न नहीं है। हिदायत भी दी जा रही है।

Breaking : महाकुंभ में भगदड़-कई घायल..जानें लाइव अपडेट

बताया जाता है कि यहां पर अस्थाई टेंट लगाया गया था। चमनगंज चौकी के अंतर्गत यह क्षेत्र आता है। उन लोगों को भी बता दिया गया है।

इससे पहले बुधवार को भी महाकुंभ में बड़ा हादसा हुआ था। मौनी अमावस्या के अवसर पर यहां भगदड़ में तीस लोगों की मौत हो गई थी।

करीब 60 लोग घायल हैं। 36 का इलाज मेडिकल कॉलेज में ही चल रहा है। प्रशासन के अनुसार भीड़ बढ़ने के कारण हादसा हुआ था।

महात्मा गांधी की पूण्यतिथि पर कुछ प्रेरणादायक सुविचार जो आज भी हमारे जीवन को बदल सकते हैं

भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दी थी और संगम किनारे लेटे लोगों पर भीड़ चढ़ गई थी ।

MahaKumbh-Fire Updates In Hindi: Massive-Fire-Again-In-kumbh


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button