देशbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेश की अन्य ताजा खबरेंराजनीतिक खबरेंराज्यों की खबरेंविश्व
Trending

India-Pakistan War 2025 Crisis-अब किसी भी आतंकी हमले को भारत युद्ध मानेगा: सरकारी सूत्र

अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि अमेरिका के राष़्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि भारत और पाकिस्तान सीजफायर करने के लिए तैयार है।

नई दिल्ली:India-Pakistan War 2025 Crisis-Future terror acts to be treated as acts of war:भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते युद्ध 2025 संकट(India-Pakistan War 2025 Crisis)को देखते हुए भारत ने शनिवार को आतंक के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए बड़ा फैसला लिया है।

टॉप सरकारी सूत्रों के मुताबिक अब भारत में किसी भी आतंकी हमले को भारत के खिलाफ युद्ध माना जाएगा और भारत उसी के मुताबिक जवाबी कार्रवाई (Future terror acts to be treated as acts of war)करेगा।

इसकी जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई के माध्यम से दी गई है। हालांकि इस जानकारी की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसके साथ ही सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो सकता है। 

आपको बता दें कि पहलगाम हमले के बाद से सीमा पर लगातार पाकिस्तान सीजफायर उल्लंघन कर रहा है और इसी के कारण भारतीय सेना को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ रही है।

लेकिन अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि अमेरिका के राष़्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि भारत और पाकिस्तान सीजफायर करने के लिए तैयार है।

India-Pakistan War LoC Crisis LIVE Updates In Hindi
भारत-पाकिस्तान युद्ध संकट

आतंकी घटनाओं(Terror Attack)के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए भारत की नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi)सरकार ने शनिवार,10 मई 2025 को यह बड़ा फैसला लेने का एलान किया।

प्राप्त मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,शीर्ष सरकारी सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि भारत अब अपने खिलाफ किसी भी आतंकी घटना को युद्ध मानेगा और उसी के अनुसार जवाब दिया जाएगा।

इसे सरकार की आतंक के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा माना जा रहा है। सरकार आतंकवादी घटनाओं के खिलाफ एक रेड लाइन खींचना चाहती है और दहशतगर्दों,अपराधियों और षड्यंत्रकारियों को दृढ़ता से जवाब देने के अपने इरादे को स्पष्ट करना करती है।

भारत सरकार द्रारा इसे पाकिस्तान के लिए एक संदेश के रूप में देखा जा रहा है – एक देश जो विभिन्न आतंकवादी समूहों से जुड़ा हुआ है जो भारतीयों को निशाना बनाने में शामिल है।

आपको बता दें कि यह फैसला 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले(Pahalgam Terror Attack) के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते युद्ध संकट के बीच आया है, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

इसके बाद भारतीय सेना ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर(Operation Sindoor) के माध्यम से इस आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया।

तब से अभी तक एलओसी(LoC) सहित सभी बॉर्डर इलाकों में भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध संकट(India-Pakistan War)बरकार है। दोनों ओर से जवाबी कारर्वाई जारी है।

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर,राजौरी,पंजाब,अमृतसर,राजस्थान औऱ गुज़रात सहित कई राज्यों के शहरों को पाकिस्तान ने अपना निशाना बनाने की कोशिश की और ड्रोन हमले किए,जिसे भारतीय सेना ने हवा में ही मार गिराया और पाकिस्तान के हर हमले को नाकाम कर दिया।

इतना ही नहीं, भारतीय सेना और नौसेना ने कराची,लाहौर और इस्लामाबाद में पाकिस्तान के डिफेंस सिस्टम को नेस्तनाबूत कर दिया,जिसके द्वारा आम भारतीय नागरिकों को निशाना बनाने की कार्रवाई की जा रही थी।

भारतीय सेना-जल,थल और वायु तीनों साथ मिलकर पाकिस्तानी आर्मी और उनके आतंकी संगठनों के नापाक इरादो को खत्म कर रही है।

इससे पहले,भारत ने पाक के 4 एयरबेस तबाह किये, पाकिस्तान की मिसाइल हवा में ख़ाक l पाक ऑपरेशन “बुनियाल उल मरसूस” नेस्तनाबूद l 

भारत और पाकिस्तान के बीच कल रात से ही जोरदार हमले जारी है l जहाँ पाकिस्तान ने एक बार फिर ड्रोन से हमले किये जिसे भारत ने नाकाम कर दिए l

वही भारत ने भी पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के चार एयरबेस को पूरी तरह से तबाह कर दिए है l

 

 

 

 

 

India-Pakistan War 2025 Crisis-Future terror acts to be treated as acts of war


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Reena Arya

रीना आर्य www.samaydhara.com की फाउंडर और एडिटर-इन-चीफ है। रीना आर्य ने पत्रकारिता के महज 6-7 साल के भीतर ही अपने काम के दम पर न केवल बड़े-बड़े ब्रांड्स में अपनी पहचान बनाई बल्कि तमाम चुनौतियों और पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए समयधारा.कॉम की नींंव रखी। हर मुद्दे पर अपनी ज्वलंत और बेबाक राय रखने वाली रीना आर्य एक पत्रकार, कंटेंट राइटर,एंकर और एडिटर की भूमिका निभा चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button