breaking_newsHome sliderविभिन्न खबरेंविश्व

#USA न्यूज़ : एक और अधिकारी ने ट्रंप का साथ छोड़ा

वाशिंगटन, 7 मार्च :  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुख्य आर्थिक सलाहकार एवं गोल्डमैन सैक्स के पूर्व कार्यकारी अधिकारी गैरी कोहन ने मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने व्हाइट हाउस द्वारा इस्पात और एल्यूमिनियम पर आयात शुल्क लगाए जाने की योजना से असहमति जताते हुए इस्तीफा दिया है।

समाचार एजेंसी एफे ने कोहन के हवाले से बताया, “देश की सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात रही और अर्थव्यवस्था को फायदा पहुंचाने वाली नीतियों से अमेरिकी लोगों को लाभ हुआ है, विशेष रूप से ऐतिहासिक कर सुधार से। मैं राष्ट्रपति ट्रंप का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे यह अवसर दिया। मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

उनका इस्तीफा आगामी सप्ताह से प्रभावी होगा।

व्हाइट हाउस की ओर से जारी ट्रंप के बयान के मुताबिक, “गैरी मेरे मुख्य आर्थिक सलाहाकर रहे और उन्हें कर कटौती और सुधारों को लेकर बेहतरीन काम किया है।”

ट्रंप ने कहा, “उन जैसा प्रतिभाशाली शख्स आसानी से नहीं मिलता। मैं अमेरिकी लोगों के लिए उनके काम के प्रति समर्पण के लिए आभार व्यक्त करता हूं।”

–आईएएनएस


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button