राजनीतिbreaking_newsHome sliderदेश
Trending

BJP की ड्रामेबाजी सत्ता प्राप्त करने का हथकंडा, अन्याय के खिलाफ सिर्फ कांग्रेस ही खड़ी हो सकती है : सोनिया गांधी

Sonia-Gandhi-addressing-congress-84th-plenary-session-attack-on-bjp-and-modi-government

नई दिल्ली,17 मार्च: संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की चेयरपर्सन सोनिया गांधी(Sonia Gandhi)ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि उनका सभी के लिए विकास और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करने का नारा सत्ता प्राप्त करने का हथकंडा था।

इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में कांग्रेस के अधिवेशन में उन्होंने कहा, “वर्ष 2014 में, जब मोदी सरकार आई, उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास’, ‘ना खाऊंगा, न खाने दूंगा’ के बारे में बात की, जोकि वोट पाने के लिए की गई ड्रामेबाजी थी।”

Sonia-Gandhi-addressing-congress-84th-plenary-session-attack-on-bjp-and-modi-government

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कांग्रेस को बर्बाद करने की कोशिश की, साथ ही संप्रग शासन में लागू की गई योजनाओं को कमजोर और दरकिनार करने की कोशिश की।

सोनिया ने कहा, “बीते चार वर्षो में, घमंडी सरकार ने कांग्रेस को बर्बाद करने का कोई अवसर नहीं छोड़ा, लेकिन पार्टी कभी भी झुकी नहीं और न ही कभी झुकेगी।”

उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह की अगुवाई में संप्रग ने मजबूत अर्थव्यवस्था और जीडीपी पाई थी।

उन्होंने कहा, “यह कांग्रेस पार्टी है जो अन्याय के खिलाफ खड़ी हो सकती है और इसके खिलाफ आवाज उठा सकती है। हमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने की जरूरत है। शपथ लीजिए कि हम इसके लिए पूरी कोशिश करेंगे।” 

 

 

 

Sonia-Gandhi-addressing-congress-84th-plenary-session-attack-on-bjp-and-modi-government

–आईएएनएस


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button