बिजनेस न्यूजbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंअपराधदेशबिजनेस
Trending

चंदा कोचर की मुसीबत कम होने का नाम ही नहीं ले रही, लगातार चौथे दिन ED के सवालात

ED continue questioning on fourth day to chanda kochhar

मुंबई, 4 मार्च : चंदा कोचर की मुसीबत कम होने का नाम ही नहीं ले रही, लगातार चौथे दिन ED के सवाल  

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को लगातार चौथे दिन आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर से पूछताछ की।

यह पूछताछ वीडियोकोन को 1,875 करोड़ रुपये कर्ज की मंजूरी देने में कथित अनियमितताओं

और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जारी जांच के तहत की जा रही है।

कोचर दोपहर करीब 12 बजे ईडी के कार्यालय पहुंचीं, जहां एजेंसी ने उनसे पूछताछ शुरू की।

ईडी ने एक मार्च को पहली बार चंदा कोचर से दक्षिण मुंबई स्थित उनके आवास पर पति दीपक कोचर के साथ पूछताछ की थी।

इससे पहले रविवार को लगातार तीसरे दिन उनसे पूछताछ की गई।

एजेंसी ने दीपक कोचर द्वारा चलाई जा रही कंपनी न्यूपॉवर रिनेवेबल्स प्राइवेट लिमिटेड में मैट्रिक्स समूह के अध्यक्ष

और एस्सार समूह के सह-सस्थापक रवि रुइया के दामाद निशांत कनोडिया द्वारा

निवेश किए जाने के संबंध में रविवार को कनोडिया से पूछताछ की थी।

ईडी ने दो मार्च को दीपक कोचर और वीडियोकोन समूह के प्रमोटर वेणुगोपाल धूत से भी मामले में देर रात तक पूछताछ की थी।

ईडी ने एक मार्च को धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत कोचर और धूत के पांच कार्यालयों और मकानों पर छापे मारे थे।

ईडी ने सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर फरवरी में धनशोधन का मामला दर्ज किया था। 

कोचर पर अन्य आरोपियों के साथ एक आपराधिक साजिश कर निजी कंपनियों को ऋण स्वीकृत करने का आरोप है।

प्राथमिकी में चंदा कोचर, दीपक कोचर, धूत और उनकी कंपनियों -वीडियोकोन इंटरनेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड

और वीडियोकोन इंडस्ट्रीज लिमिटेड- के नाम हैं। इसके अलावा एफआईआर में धूत द्वारा शुरू की गई कंपनी

सुप्रीम एनर्जी और दीपक कोचर के स्वामित्व वाली न्यूपॉवर रिनेवेबल के भी नाम हैं।

अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आईसीआईसीआई बैंक द्वारा

एक कंसोर्टियम के हिस्से के रूप में 1,875 करोड़ रुपये के ऋण की मंजूरी में कुछ गलत हुआ है या नहीं।

ED continue questioning on fourth day to chanda kochhar

आईएएनएस


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button