breaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेसमार्केट
Trending

भारतीय शेयर बाजार में कोरोना कहर, मार्केट में जोरदार गिरावट, सेंसेक्स निफ्टी नीचे

सेंसेक्स 1685अंक निफ्टी 505 अंक बैंकनिफ्टी 1391 अंक नीचे(9.51am), कोरोना के कहर ने बाजार को रुलाया, निवेशकों के करोड़ो-अरबो रुपये स्वाहा

corona-effect historic-fall-in-stock-market sensex-nifty-down
मुंबई (समयधारा) : सेंसेक्स 1685अंक निफ्टी 505 अंक बैंकनिफ्टी 1391 अंक नीचे,(9.51am)
कोरोना के कहर ने बाजार को रुलाया, निवेशकों के करोड़ो-अरबो रुपये स्वाहा l 
भारतीय शेयर बाजार में कोरोना कहर, मार्केट में जोरदार गिरावट, सेंसेक्स निफ्टी नीचे कारोबार कर रहे हैl 
बात करें वैश्विक बाजारों की तो अमेरिकी बाजार कोरोना के कहर से घबरा गए हैं।
कल  Dow 1460 अंक फिसल गया था। Dow कल अपनी रिकॉर्ड ऊंचाई से 20 फीसदी नीचे आ गया था।
Nasdaq और S&P 500 भी 5 फीसदी तक गिरे थे। एशियाई बाजारों में भी कमजोरी नजर आ रही है।
इस बीच SAUDI ARAMCO को प्रोडक्शन बढ़ाने के निर्देश मिलने के बाद क्रूड कीमतों में 4 फीसदी की कमी आई है।
ब्रेंट 36 डॉलर के करीब पहुंच गया है। कंपनी 10 लाख बैरल रोजाना उत्पादन बढ़ा सकती है।
आज सुबह 9.25am पर बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 1745 अंक
यानि 4.9 फीसदी की कमजोरी के साथ 33,950 के आसपास कारोबार कर रहा है।
corona-effect historic-fall-in-stock-market sensex-nifty-down
वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी करीब 500 अंक
यानि 4.7 फीसदी की गिरावट के साथ 10960 के आसपास कारोबार कर रहा है।
इन ग्लोबल संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत आज भारी गिरावट के साथ हुई है।
मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवली नजर आ रही है।
बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2.27 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.61 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
तेल-गैस शेयरों में भी आज भारी गिरावट नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 6 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।
आज के कारोबार में चौतरफा बिकवाली दिख रही है। बैंक निफ्टी 5.5 फीसदी की कमजोरी के साथ 25000 के आसपास आ गया है।
निफ्टी के ऑटो इंडेक्स में 4.6 फीसदी, फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में 4.15 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स में 3.2 फीसदी,
आईटी इंडेक्स में करीब 5 फीसदी, मीडिया इंडेक्स में 6.7 फीसदी, मेटल इंडेक्स में करीब 7 फीसदी,
फार्मा इंडेक्स में 3.5 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स में करीब 6 फीसदी की कमजोरी देखने को मिल रही है।
corona-effect historic-fall-in-stock-market sensex-nifty-down
 


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button