मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस

थम गयी कल की तूफानी तेजी, बाजार एक बार फिर मंदी की चपेट में

सेंसेक्स 594 अंक निफ्टी 186 अंक बैंकनिफ्टी 386 अंक नीचे गिरकर कर रहा है कारोबार l 

india stock market trading down kotak mahindra in focus

मुंबई (समयधारा) : देश के शेयर बाजार में आज दो दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया है l 

सेंसेक्स 594 अंक निफ्टी 186 अंक बैंकनिफ्टी 386 अंक नीचे गिरकर कर रहा है कारोबार l 

एशियाई बाजारों के दबाव से भारतीय शेयर बाजार में भी गिरावट का रुख नजर आ रहा है l 

आज सुबह शेयर बाजार (9.19 am) 

मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है।

 सेंसेक्स 377.58 अंक यानी 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 52154.49 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं निफ्टी आज 15600 के नीचे खुला है। निफ्टी 119.80 अंक यानी 0.77 फीसदी टूटकर 15519 के स्तर पर नजर आ रहा है।”

NDA ने द्रौपदी मुर्मू को बनाया राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार,विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को देंगी टक्कर

पेट्रोल डीजल के दाम (22 जून 2022)

आज  पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बीते एक महीने से दाम स्थिर बने हुए हैं।

दिल्ली में इंडियन ऑयल (Indian Oil) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर रही।

मोदी सरकार ने 21 मई को पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम की थी।

जिसके बाद पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया था।

महाराष्ट्र, राजस्थान और केरल सरकार ने वैट भी ईंधन पर घटाया जिसके कारण इन राज्यों में रेट और कम हुए।

हालांकि, इसके बाद से लगातार तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।”

Thoughts : लोग कहते हैं, तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं,

प्री ओपनिंग में शेयर बाजार (9.01am)

मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। 

सेंसेक्स 79.46 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 52452.61 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं निफ्टी 1.08 फीसदी टूटकर 15469.20 के स्तर पर नजर आ रहा है।”

वैश्विक बाजारों का हाल-चाल (22 जून 2022) 

एशियन मार्केट दबाव के साथ कारोबार कर रहे है l

ग्लोबल बाजारों से संकेत मिलेजुले नजर आ रहे है। अमेरिकी बाजारों में कल शानदार तेजी रही।

सुबह SGX निफ्टी में भी बढ़त देखने को मिली। लेकिन एशिया सुस्त और डाओ फ्यूचर्स में भी हल्की कमजोरी है।”

कल कैसी रही थी बाजार की चाल (21 जून 2022) india stock market trading down kotak mahindra in focus

 बाजार में आई चौतरफा खरीदारी के दम पर कल के कारोबार में सेंसेक्स निफ्टी करीब 2 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

ShivSena की एकनाथ शिंदे के खिलाफ कार्रवाई,पार्टी विधायक दल के नेता पद से हटाया,अजय चौधरी ने संभाली कमान

अच्छे ग्लोबल संकेतों से कल बाजार को अच्छा सपोर्ट मिला था।

BSE Sensex 934 अंक यानी 1.8 फीसदी की बढ़त के साथ 52532 के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं, निफ्टी 289 अंक यानी 1.88 फीसदी की बढ़त के साथ 15639 के स्तर पर बंद हुआ था।

निफ्टी ने कल पिछले दो कारोबारी सत्रों के डोजी कैंडल के बाद एक बुलिश कैंडल बनाया था।

 


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button