मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

शेयर बाजार ऊपर,Power Grid Corp-HCL Tech, M&M आदि शेयरों में तेजी

सेंसेक्स 283 अंक निफ्टी 81 अंक बैंकनिफ्टी 148 अंक ऊपर चढ़कर कर रहा है कारोबार l 

india stock market up Power Grid Corp-HCL Tech M&M trading high 

मुंबई (समयधारा) :  देश के शेयर बाजार में आज बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है l

सेंसेक्स 283 अंक निफ्टी 81 अंक बैंकनिफ्टी 148 अंक ऊपर चढ़कर कर रहा है कारोबार l 

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

 कारोबार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई है।

सेंसेक्स 131.94 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 57279.26 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

वहीं निफ्टी 24.80 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 17008.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें (12 अक्टूबर 2022)

आज देश के कुछ राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 0.41 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ।

वहीं, यूपी में डीजल 0.40 रुपये बढ़कर 89.97 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

राजस्थान में पेट्रोल 0.15 रुपये  चढ़कर 108.69 रुपये प्रति लीटर और डीजल 0.14 रुपये महंगा होकर 93.92 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है।

इनके अलावा पंजाब, ओडिशा और उत्तराखंड में भी आज ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी नजर आई।

हालांकि, महानगरों में कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। india stock market up Power Grid Corp-HCL Tech M&M trading high 

प्री-ओपनिंग में शेयर मार्केट (9.01am)

प्री-ओपनिंग में बाजार की फ्लैट शुरुआत हुई है।

सेंसेक्स 58.91 अंक यानी 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 57088.41 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

वहीं निफ्टी 19.50 अंक यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 16964.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वैश्विक बाजारों का हाल-चाल (12 अक्टूबर 2022)

“ग्लोबल बाजारों से थोड़ी रिकवरी के संकेत मिल रहे है।

SGX निफ्टी और डाओ फ्यूचर्स में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है।

एशिया में भी मामूली तेजी आई है। कल अमेरिकी बाजार मिलेजुले रहे थे। नैस्डैक में गिरावट का सिलसिला नहीं थम रहा है।

कल कैसे रही थी बाजार की चाल (11 अक्टूबर 2022)

ग्लोबल बाजारों की कमजोरी और मंदी के बढ़ते डर ने 11 अक्टूबर को बाजार का मूड खराब कर दिया।

यूएस फेड की तरफ से अगली मीटिंग में ब्याज दरों में बढ़त की आशंका ने यूरोप और एशिया को सभी बाजारों का परेशान करके रख दिया है।

india stock market up Power Grid Corp-HCL Tech M&M trading high 

कल के कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स दबाव में रहे थे। सेंसेक्स 844 अंक यानी 1.46 फीसदी की गिरावट के साथ 57147 के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं, निफ्टी 257 अंक यानी 1.5 फीसदी गिरकर 16983 के स्तर पर बंद हुआ था।

निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक बियरिश इंगल्फिंग कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था।

(इनपुट एजेंसी से भी)


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button