breaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेसमार्केट
Trending

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1028 अंक निफ्टी 317 अंक ऊपर बंद

बैंक निफ्टी 362 अंक ऊपर चढ़कर बंद हुआ,RIL, HDFC Twins, ICICI Bank और Infosys ने बाजार को मजबूती दी

share-bajar-majbuti-ke-sath-band-sensex-nifty-banknifty-uper-band

मुंबई (समयधारा) : शेयर बाजारों में आज मजबूती छाई रही l   ग्लोबल रिकवरी  के चलते बाजार आज शानदार तेजी के साथ बंद हुआ l 

सेंसेक्स 1028 अंक निफ्टी 317 अंक बढ़कर बंद हुए l बैंक निफ्टी में भी 362 अंक की तेजी रही l

RIL, HDFC Twins, ICICI Bank और Infosys ने बाजार को मजबूती दी है।

India Vix भी ठंडा हुआ है और ये 65 के नीचे चला गया है। निचले स्तरों से बैंक शेयर भी चढ़े हैं।

कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 1028.17 अंक

यानि 3.62 फीसदी की बढ़त के साथ 29468.49 के स्तर पर बंद हुआ है।

वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी करीब 316.65 अंक

यानि करीब 3.82 फीसदी की बढ़त के साथ 8597.75 के स्तर पर बंद हुआ है।

share-bajar-majbuti-ke-sath-band-sensex-nifty-banknifty-uper-band

आज सुबह,

देश के शेयर बाजारों में आज तेजी का रुख है l वैश्विक संकेतों के कारण आज बाजार में मजबूती बनायीं है l 

इस समय सेंसेक्स 479 अंक निफ्टी 179 अंक बैंक निफ्टी 192 अंक ऊपर ट्रेड कर रहा है l 

शुरुआत करते है विश्व के बाजारों की तो अमेरिकी बाजारों में मजबूती के साथ कारोबार हुआ है l

वही एशियाई बाजारों में भी जोरदार खरीदारी दिख रही है l इन्ही ग्लोबल संकेतों ने बाजारों में रौनक बनाये रखी है l

SGX NIFTY  में भी मजबूती का रुख है l 

आज सुबह 9.25 am पर बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 435 अंक

यानि 1.52 फीसदी की बढ़त के साथ 28,875 के आसपास कारोबार कर रहा है।

share-bajar-majbuti-ke-sath-band-sensex-nifty-banknifty-uper-band

वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी करीब 165 अंक

यानि करीब 2 फीसदी की बढ़त के साथ 8445 के आसपास कारोबार कर रहा है। आज के कारोबार में चौतरफा हरियाली दिख रही है।

बैंक शेयरों में भारी खरीदारी के चलते बैंक निफ्टी 2.81 फीसदी की मजबूती के साथ 19,310 के स्तर के आसपास नजर आ रहा है।

निफ्टी के ऑटो इंडेक्स में 2.6 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स में करीब 2,5 फीसदी, आईटी इंडेक्स में 3 फीसदी,

मेटल इंडेक्स में 2.45 फीसदी, फार्मा इंडेक्स में 2.6 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स में 3.4 फीसदी की बढ़त दिख रही है। 

share-bajar-majbuti-ke-sath-band-sensex-nifty-banknifty-uper-band

दिग्गजों के साथ ही मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आ रही है।

बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.92 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.55 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

तेल-गैस शेयरों में भी आज तेजी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 2.07 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है।

सुबह सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत आज जोरदार तेजी के साथ हुई है।

सेंसेक्स में करीब 800 अंकों तेजी पर और निफ्टी में 200 अंकों की तेजी पर कारोबार शुरु हुआ है।

बाजार में चौतरफा तेजी देखने को मिल रही है। मेटल और लॉजिस्टिक्स शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है।

कोरोना हाहाकार : शेयर मार्केट भारी गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 1375 अंक बंद 

(इनपुट एजेंसी से भी)

share-bajar-majbuti-ke-sath-band-sensex-nifty-banknifty-uper-band


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button