मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

रिकॉर्ड हाई से फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स निफ्टी नीचे गिरकर बंद

सेंसेक्स 163 अंक निफ्टी 46 अंक बैंकनिफ्टी 313 अंक नीचे गिरकर बंद हुए.

share bazar close down Stock market slips from record high

मुंबई (समयधारा) : रिकॉर्ड हाई से फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स निफ्टी नीचे गिरकर बंद हुए l

सेंसेक्स 163 अंक निफ्टी 46 अंक बैंकनिफ्टी 313 अंक नीचे गिरकर बंद हुएl  

बाजार में मुनाफावसूली हावी हुई और कारोबार के अंत में सेसेंक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुए।

BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेसेंक्स 162.78 अंक यानी 0.29 फीसदी टूटकर  55,629.49 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 45.75 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 16,568.85के स्तर पर बंद हुआ।

देश के शेयर बाजारों में जोरदार एक्शन नजर आ रहा है l 

सेंसेक्स 206 अंक निफ्टी 53 अंक और बैंकनिफ्टी में 157 अंकों की जोरदार बढ़त l 

भारत के शेयर बाजार नई ऊँचाइयों को छू रहे है l बैंक के शेयरों में आज तेजी का रुख है l 

आज सुबह शेयर बाजार : 

बाजार की शुरुआत आज रिकॉर्ड ऊंचाई पर हुई है। सेसेंक्स 203.91 अंक यानी  0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 55,996.18 के स्तर पर नजर आ रहा है।

share bazar close down Stock market slips from record high

वहीं  निफ्टी 77.35 अंक यानी 0.36 फीसदी की मजबूती के साथ 16,674.75 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

अफगानिस्तान के हालात पर PM मोदी ने कल  दिल्ली में  हाईलेवल मीटिंग की। 

प्रधानमंत्री ने अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को सकुशल वापस लाने के  निर्देश दिए है। 

गुरुवार यानी कल मुहर्रम की छुट्टी के चलते है आज निफ्टी और निफ्टी बैंक की वीकली एक्सपायरी होगी। 

90% Experts के मुताबिक निफ्टी 16500 से 16700 के बीच एक्सपायर हो सकता है।

प्री ओपनिंग में शेयर बाजार : 

प्री-ओपन सेशन में बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर नजर आ रहा है। प्री-ओपन में सेंसेक्स 56,000 के पार निकलता दिख रहा है।

फिलहाल सेसेंक्स 281.04 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 56,073.31 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं  निफ्टी 16,700 के करीब पहुंचता दिख रहा है।

share bazar close down Stock market slips from record high

वैश्विक शेयर बाजार : 

ग्लोबल मार्केट से संकेत मिलेजुले नजर आ रहे है।  एशिया की बढ़त पर शुरुआत हुई है लेकिन SGX NIFTY में फ्लैट कारोबार हो रहा है। 

DOW FUTURES भी निचले स्तरों से 60 अंक सुधरा है हालांकि  5 दिनों की तेजी के बाद DOW कल 280 अंक फिसलकर बंद हुआ था।


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button